• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामायण वाटिका में औषधीय पौधे रोपित कर मंत्रियों ने किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
04/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट
0
ramayan vatika

ramayan vatika

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में राम वन वाटिका में आज केंद्रीय और प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने रामायण कालीन के पांच वनस्पति पौधे रोपित कर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

देवांगना हवाई पट्टी के पास स्थित सिद्धपुर वन ब्लॉक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने पीपल, बरगद, अशोक, आंवला और बेल के पौधों का रोपण कर इसकी शुरुआत की।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि मानव जीवन में जल,जंगल और जमीन का बहुत महत्व है। कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए पर्यावरण संतुलन और प्रकृति के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से जल के सही उपयोग और संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पीने की पानी की समस्या वर्षों से चली आ रही है प्रधानमंत्री की जल जीवन योजना के तहत 2024 तक पूरे बुंदेलखंड के घर-घर तक पानी पहुंचा दिया जाएगा।

ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से गार्ड की दर्दनाक मौत

प्रदेश के जलशक़्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से सतयुग,त्रेतायुग और द्वापर युग में भारत की संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, आध्यात्म, विचार और वाणी प्राचीनतम है। साथ ही भगवान श्रीराम के समय में संपूर्ण प्रकृति जिस प्रकार की थी आज उसी तरीके का अनुभव प्राप्त करने के लिए प्राचीन समय के रामायण कालीन पौधे व औषधीय पौधों का रोपण कर धरती में हर तरह से गुणों को प्रभावित करने के लिए पूरे प्रदेश में रामायण वाटिका तैयार की जा रही है।

इस बीच राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या व प्रयागराज के बाद चित्रकूट में राम वन वाटिका बनाने के लिए वन विभाग ने तैयारी की है। जहाँ स्मृति वन, औषधि वाटिका, रामायण वाटिका समेत राम वन गमन स्थल पर आकर्षक फूलों की क्यारी भी तैयार की जा रही है।

मुख्य सचिव ने पौधरोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, रोपित किया पीपल का पौधा

कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने वार्ता को बताया कि कि सिद्धपुर वन ब्लाक में 35 एकड़ में 38500 पौधों का रोपण होगा। यहां पर रामायण कालीन पौधे व औषधियों का रोपण किया जाएगा। इसकी शुरुआत आज केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह द्वारा किया गया है।

राम वन गमन मार्ग पर प्रदेश सरकार भगवान श्रीराम का रामायण कालीन राम वन वाटिका बना रही है। यह वाटिका तीन स्थानों में अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट में बनाने की जिम्मेदारी वन विभाग को मिली है। देवांगना हवाई पट्टी के पास सिद्धपुर वन ब्लाक में राम वन वाटिका के लिए 35 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। जिसमें रामायण कालीन विभिन्न प्रजातियों के पौधे व औषधियां रोपित की जानी हैं।

Tags: Chitrakoot newsramayan vatikaup news
Previous Post

ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से गार्ड की दर्दनाक मौत

Next Post

मिताली की नाबाद पारी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को दी पटखनी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
mitali raj

मिताली की नाबाद पारी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को दी पटखनी

यह भी पढ़ें

Pistol Factory

अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

27/06/2022
Sarva pitru Amavasya

पितृपक्ष में इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो पितरों से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

23/09/2021
Balvatika

योगी सरकार चलाएगी ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

07/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version