• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रेकफ़ास्ट में बनाएं ये टेस्टी डिश, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

Writer D by Writer D
06/09/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Sooji Cheela

Sooji Cheela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूजी (Sooji) से कई प्रकार की फूड डिश बनती है। कह सकते हैं कि यह रसोई का अहम हिस्सा है। सूजी की मीठी और नमकीन दोनों डिश तैयार की जा सकती है। मीठे में इसका हलवा बेहद लोकप्रिय है। चटपटे स्वाद के मामले में सूजी का चीला बेमिसाल है। इसे खाकर आपको मजा आ जाएगा। नाश्ते में कुछ नया ट्राई करने की इच्छा हो तो इसे आजमाया जा सकता है। आम तौर पर लोग बेसन का चीला तो खाते रहते हैं, लेकिन इस दफा घर पर सूजी का चीला (Sooji Cheela) तैयार करें और जान लें कि यह भी किसी से कम नहीं है। यह बेहद आसान रेसिपी है। इसके लिए दही के साथ कुछ सब्जियों की भी जरूरत पड़ेगी। टोमेटो सॉस या धनिया पत्ती की चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं।

सूजी का चीला (Sooji Cheela) बनाने की सामग्री

सूजी (रवा) – 1 कप
प्याज – 1
टमाटर – 1
गाजर – 1
शिमला मिर्च – 1
दही – आधा कप
हरी मिर्च – 1-2
लहसुन-अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
धनिया पत्ती – बारीक कटी हुई
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरूरत के अनुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
पानी – आवश्यकतानुसार

सूजी का चीला (Sooji Cheela) बनाने की विधि

– सबसे पहले सभी सब्जियों जैसे प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती, हरी मिर्च आदि को बारीक काट लें।
– अब एक बाउल में सूजी डालें। इसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। सूजी का घोल ना तो बहुत गाढ़ा हो और ना ही बहुत पतला।
– उसी हिसाब से आप इसमें दही और पानी डालें। अब सभी कटी हुई सब्जियों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
– घोल गाढ़ा हो जाए तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं। इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें और चलाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
– इससे चीला सॉफ्ट बनेगा। अब एक पैन को गैस पर रखें, इसमें तेल डालें।
– तेल गरम हो जाए तो इस पर सूजी का घोल डालकर अच्छी तरह से फैला दें। दोनों तरफ पलटते हुए सेकें।
– इसे प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सभी को सेक लें। तैयार है सूजी का टेस्टी चीला (Sooji Chilla) ।

Tags: healthy breakfast with sooji cheelaindian breakfast recipe: sooji cheelainstant sooji cheela recipequick sooji cheela for breakfastsemolina crepe recipe for breakfastsemolina pancake recipesooji cheela breakfast recipe
Previous Post

दलिया खाने के ये फायदे कर देंगे आपको चकित, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

Next Post

दिवाली पर अपने घर को दें खास लुक, यहां से ले आइडिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

28/02/2026
chicken korma
खाना-खजाना

इफ्तारी में बनाएं चिकन कोरमा, नोट करें रेसिपी

28/02/2026
Shani Trayodashi
धर्म

जीवन से सभी बाधाएं होंगी दूर, करें इन शनि मंत्रों का जाप

28/02/2026
White Hair
फैशन/शैली

सफेद बालों को काला करने के लिए करें ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

28/02/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

28/02/2026
Next Post
Dining Table

दिवाली पर अपने घर को दें खास लुक, यहां से ले आइडिया

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

24 साल बाद 14 दोषियों को तिहरे हत्याकांड में मिली उम्रकैद

22/09/2022

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी दे : योगी

22/09/2020
NTA UGC NET

NTA ने परीक्षा सत्र के लिए यूजीसी-नेट के एडमिट कार्ड किए जारी

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version