• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दलिया खाने के ये फायदे कर देंगे आपको चकित, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

Writer D by Writer D
06/09/2025
in फैशन/शैली
0
Dalia

Dalia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिनभर की डाइट के दौरान किन चीजों का सेवन किया जाए जो स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करें, यह हमेशा एक सवाल बना रहता हैं। ऐसे में आप दलिया (Dalia) को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं जिसे बेहद सेहतमंद आहार माना जाता हैं। हांलाकि कई लोग इसे खाने से कतराते हैं क्योंकि वे इसे बीमारों का खाना समझते हैं। लेकिन दलिया आपकी सेहत को बहुत फायदा पहुंचाता हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, थाइमिन, फोलेट, पोटेशियम, कार्बोहाइट्रेड, जिंक, मिनिरल्स, विटामिन्स, आयरन, प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। दलिया (Dalia) को आप और अधिक पोष्टिक बनाने के लिए इसमें अपनी पसंद की सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे दलिया आपकी सेहत के लिए लाभकारी हैं।

वजन घटाने में मददगार

दलिया (Dalia) को डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। क्योंकि दलिया में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है लेकिन प्रोटीन, आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है जो आपके वजन को हेल्दी तरीके से कम करने में मदद कर सकती है।

कोलेस्ट्रोल को कम करता है

दलिया (Dalia) में फाइबर मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रेल को नियंत्रित करता है। दलिया कोलेस्ट्रेल को कम करके दिल से जुड़ी बिमारियों के खतरे को भी कम करता है। कोलेस्ट्रोल और दिल की बिमारियों से ग्रसित लोगों को दलिया अपने आहार में शामिल करना चाहिए। दलिया आपके लिए एक पोष्टिक आहार के साथ-साथ आपको अच्छी उर्जा भी प्रदान करता है।

हृदय संबंधी बीमारियों से करता है बचाव

कोरोना के बाद पूरी दुनिया में हृदय से संबंधित बीमारियों का आंकड़ा तेजी से ऊपर जा रहा है। हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव करने और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दलिया बहुत फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, दलिया में फाइबर पाया जाता है जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

पाचन में मददगार

दलिया (Dalia) खाने के फायदे में बेहतर पाचन तंत्र भी शामिल है। यह दलिया में पाए जाने वाले फाइबर के कारण संभव हो सकता है। फाइबर खाने को पचाने और पाचन क्रिया में सुधार करने का काम कर सकता है। साथ ही कब्ज को दूर करके पेट को साफ कर सकता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम कर सकता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद

दलिया (Dalia) का सेवन करना हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दलिया में कैल्शियम और मैग्नीशियम के गुण होने के कारण इसका रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। उम्र दराज होने पर जोड़ों के दर्द की शिकायत उन लोगों को नहीं होती, जो दलिया का सेवन नियमित रूप से करते है। इसके अलावा पित्त की थैली में पथरी की समस्या भी दूर करने में दलिया का सेवन करना फायदेमंद होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप गेहूं की दलिया (Dalia) का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

प्रोटीन की भरपाई

हमें शरीर के अच्छे विकास के लिए आवश्यक अमीनो एसिड की आवश्यकता होती है। दलिया प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जिसकी हमारे शरीर को नए ऊतकों, कोशिकाओं, रक्त वाहिकाओं आदि के बढ़ने के लिए जरूरत है। यदि आप चोट या किसी बीमारी से परेशान हैं तो जल्दी से ठीक होने के लिए प्रोटीन का उच्च सेवन आवश्यक होता है।

एनर्जी में मददगार

एनर्जी की कमी करते हैं महसूस को दलिया (Dalia) को डाइट में शामिल कर एनर्जी की कमी को पूरा किया जा सकता है। अगर आप दलिया को सुबह नाश्ते में शामिल करते हैं तो ये आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद कर सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है

ये पाया गया है कि जो महिलाएं नियमित रूप से दलिया का सेवन करती हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर की संभावना कम होती है। दलिये में मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करती है।

अच्छी नींद के लिए फायदेमंद

इसमें पाए जाने वाले मैग्नीशियम का न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। जब आपका शरीर इन न्यूरोट्रांसमीटर को रिलीज करता है, तो यह तंत्रिका तंत्र और मन को शांत करता है। और इसके अलावा यह अच्छी नींद प्रदान करने में भी मदद करता है। अनिद्रा और अन्य नींद विकारों से पीड़ित लोगों को कुछ हफ्तों के लिए अपने आहार में दलिये का सेवन करने की कोशिश करनी चाहिए।

Tags: dalia for cholesteroldalia for constipationdalia for diabetesdalia for digestiondalia for energydalia for heart healthdalia for weight lossdalia health benefitsdalia recipes for breakfastnutritional benefits of dalia
Previous Post

घर में ये पौधे लगाने से चमकेगा आपका भाग्य, बरकत के साथ खुशियों की भी होगी एंट्री

Next Post

ब्रेकफ़ास्ट में बनाएं ये टेस्टी डिश, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में ये चीजें रखना न भूलें, यहां देखें पूरी लिस्ट

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की थाली में दिखेगा भारत का स्वाद, जानें अलग-अलग राज्यों की खास डिशेज

29/10/2026
Next Post
Sooji Cheela

ब्रेकफ़ास्ट में बनाएं ये टेस्टी डिश, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

यह भी पढ़ें

egg shell

इनमें छिपे है आपकी खूबसूरती के कई राज

26/05/2026
Chardham Yatra

भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक

20/07/2026
CM Yogi

बंगाल के दिल में काबा-मदीना नहीं, मां काली-मां दुर्गा हैं: योगी आदित्यनाथ

27/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version