• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी दे : योगी

Desk by Desk
22/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को हराने के लिये विशेष रणनीति तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना को परास्त करने के लिए आवश्यक है कि हम एक कदम आगे की रणनीति तैयार करें।

श्री योगी सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को परास्त करने के लिए आवश्यक है कि हम आगे की रणनीति तैयार करें। इसके लिए जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाॅक स्तर तक कोविड-19 के नियंत्रण और उपचार की प्रत्येक कड़ी को मजबूत रखा जाए। वैश्विक महामारी कोविड-19 एक नई बीमारी के रूप में दुनिया के सामने आयी है। इसलिए कोविड-19 को परास्त करने की हमारी रणनीति भी विशेष होनी चाहिए।

CM योगी ने कहा- प्रधानमंत्री की विशेष रूचि से प्रदेश में हुआ वृहद विकास

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं कर रही है। प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी को कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखना होगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ और कानपुर नगर पर विशेष ध्यान देते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाय। इस सम्बन्ध में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा प्रभावी और कारगर रणनीति बनाते हुए उसे लागू किया जाए। स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक स्तर पर माॅनिटरिंग करते हुए रिकवरी दर को बेहतर बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता और बैकअप की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ऑक्सीजन की आपूर्ति किसी भी दशा में बाधित न होने पाए। उन्होंने ऑक्सीजन की काला बाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा में निजी स्कूलों ने कहा- अध्यापकों और छात्रों का भी होना चाहिए कोविड-19 टेस्ट

उन्होंने मेडिकल टेस्टिंग, डोर-टू-डोर सर्वे तथा काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग को पूरी सक्रियता से संचालित करने पर बल देते हुए कहा कि कोविड-19 के नियंत्रण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए ट्रेसिंग के दायरे में आने वाले सभी लोगों की मेडिकल टेस्टिंग की जाए। कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में जनता को निरन्तर जागरूक किया जाय। भारत की प्राचीन परम्पराओं में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने से सम्बन्धित अनेक तथ्य उपलब्ध हैं। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर बल दिया जाता है। उन्होंने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के सम्बन्ध में रेडियो, टी0वी0 तथा समाचार पत्र आदि विभिन्न माध्यमों से लोगों को जानकारी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए।

यूपी में फिल्म सिटी को लेकर एक्टिव हुई सरकार, सौंदर्या रजनीकांत से मिलेंगे सीएम योगी

श्री योगी ने कहा कि राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए सभी विभागों को प्रभावी योजना बनाकर उसके अनुरूप कार्य किया जाय। शासन स्तर एवं जिला स्तर पर राजस्व प्राप्ति की गहन माॅनिटरिंग की जाए। उन्होंने बताया कि जी0एस0टी0 के तहत राजस्व संग्रह कार्य की वे स्वयं समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा स्टार्टअप योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को मिल सके, इसके लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक में कार्ययोजना बनायी जाए। एमएसएमई इकाइयों के सुदृढ़ीकरण व स्थापना के साथ-साथ युवाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए बैंकों से समन्वय बनाकर उनके लिए ऋण की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Tags: 24ghante online.comBareilly divisionCorona in U.P.Corona rescueCorona warfareup government newsYogi Newsकोरोना से जंगकोरोना से बचावयूपी में कोरोना
Previous Post

CM योगी ने कहा- निवेशकों का पंसदीदा स्थल बनने के लिये यूपी तैयार

Next Post

खांडसारी उद्योग से किसानों का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा : मौर्य

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post

खांडसारी उद्योग से किसानों का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा : मौर्य

यह भी पढ़ें

kangana ranaut

कंगना बोलीं- अपने डैडी की नहीं सुनती तो बिग डैडी की क्या सुनेंगी

17/02/2022
करीना करिश्मा

Kareena Kapoor Khan ने बहन Karishma संग बालकनी में करवाया फोटोशूट

28/10/2020
Four killed in car and container collision

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार और कंटनेर की भीषण भिड़ंत, चार की दर्दनाक मौत

14/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version