• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में पर्यटन उद्योग का भविष्य उज्जवल : डॉ. दिनेश शर्मा

Writer D by Writer D
29/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने पर्यटन विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर आयोजित तीन दिवसीय टूरिज्म कार्निवाल का बुधवार को समापन किया। डॉ दिनेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि टूरिज्म कार्निवाल प्रदेश की पर्यटन गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धिपूर्ण कदम है। वर्तमान परिदृश्य में पर्यटन एक बहुआयामी गतिविधि के रूप में अपनी अलग पहचान के साथ परिलक्षित हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन उद्योग की असीम संभावनाएं हैं। प्रदेश में पर्यटन उद्योग का भविष्य उज्जल है। आज उत्तर प्रदेश, देश के प्रमुख पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभरकर सामने आया है। प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है। सरकार द्वारा इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया है।

लखनऊ में उप्र पर्यटन विभाग द्वारा “स्वर्ण जयंती” के अवसर पर आयोजित पर्यटन कार्निवल का समापन किया तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित एवं विभिन्न प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कृत भी किया । pic.twitter.com/GYbzVu0mR2

— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) September 29, 2021

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय पर्यटन दिवस मनाए जाने पर विचार किया जाना आवश्यक है। स्वीटजरलैंड, मारीशस तथा विश्व के अन्य देश जिनकी आय का प्रमुख स्रोत पर्यटन उद्योग है उन्हीं की तरह उत्तर प्रदेश के पर्यटन उद्योग को प्रदेश की आय का प्रमुख स्रोत बनाए जाने की दिशा में और अधिक कार्य किए जाने की जरूरत है। प्रदेश के आगरा, मथुरा वृंदावन, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, कुशीनगर, चित्रकूट, मिर्जापुर, नैमिषारण्य तथा देवा शरीफ जैसे पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र।

लखनऊ की सभी सड़कें 15 नवम्बर तक हो जाये गड्ढा मुक्त : आशुतोष टंडन

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है, इस प्रकार के कार्निवाल को दूसरे प्रदेशों में भी आयोजित किया जाना चाहिए जिससे प्रदेश में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा दिया जा सके।

कानून मंत्री बृजेश पाठक ने इस अवसर पर कहा कि राज्य आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों कोविड-19 महामारी को पराजित कर चहुमुखी विकास कर रहा है। प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पर्यटन उत्सव के समापन समारोह के अवसर पर प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन, मुकेश मेश्राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags: Dr. Dinesh SharmaLucknow Newstourism carnivalup tourism
Previous Post

महंत नरेंद्र गिरि की सदिग्ध मौत के आरोपी आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार रवाना हुई CBI

Next Post

उर्फी जावेद ने लहंगा-चोली में शेयर किया वीडियो, ट्रोल्स बोले- बेशर्म क्या पहन लिया?

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post

उर्फी जावेद ने लहंगा-चोली में शेयर किया वीडियो, ट्रोल्स बोले- बेशर्म क्या पहन लिया?

यह भी पढ़ें

PFI members

जेल में बंद पीएफआई सदस्यों के पुलिस रिमांड देने के मामले में कल होगी सुनवाई

08/03/2021
punishment

पत्नी की हत्या करने पर दोषी पति को 10 साल की सजा

06/03/2022
Raid

शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर मिला दौलत का ‘पहाड़’, देखकर फटी की फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें

23/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version