Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दूल्हे ने अपनी ही शादी में विवाहिता का किया रेप, आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार

rape

rape

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बलात्कार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक विवाहिता अपने मामा ससुर के लड़के की शादी में शामिल होने आई थी। जहां पर दूल्हे ने ही उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता का आरोप है कि दूल्हे की बहन ने उसे कमरे में बंद कर दिया था और फिर बीती 8 जुलाई को उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

इस घटना से हर कोई हैरान है, पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। सांवेर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भाई बहन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अनिल उसके मामा ससुर का लड़का है।

पाकिस्तान में पूर्व राजनयिक की बेटी का मर्डर, आरोपी प्रेमी ने GF का सर भी काटा

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया गया। तबियत खराब होने पर जब वो अपने घर लौटी तो उसने अपने पति को इस मामले की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

सांवेर थाना के हेड कांस्टेबल थानसिंह पटेल ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची थी तो उसकी ननद उसे अकेले कमरे में लेकर गई। जहां पर शराब के नशे में धुत्त आरोपी दूल्हा हाथों में महंदी लगाए मौजूद था। खाली कमरे में आरोपी और उसकी बहन ने उसे पकड़ लिया फिर उसके साथ गलत काम किया गया।

चीन: हाईवे टनल में भरा बाढ़ का पानी, 13 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

इसके अलावा दूसरी बार भी उसकी ननद एक पास वाले घर में उसे लेकर गई वहां भी आरोपी पहले ही मौजूद था और फिर उसके साथ बलात्कार किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ तीन बार रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version