• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऋषभ पंत की जान बचाने वाले ने प्रेमिका के साथ खाया जहर, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
12/02/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुजफ्फरनगर
0
The man who saved Rishabh Pant's life consumed poison

The man who saved Rishabh Pant's life consumed poison

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। मशहूर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Cricketer Rishabh Pant) का 30 दिसंबर 2022 को एक्सीडेंट हुआ था। उस वक्त रजत नामक युवक ने ऋषभ पंत की जान बचाई थी। लेकिन अब उसी रजत ने प्रेमिका के साथ मिलकर जहर (Poison) खा लिया। प्रेमिका की तो जहर के कारण मौत हो गई। जबकि, रजत जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

रजत मुजफ्फरनगर के शकरपुर स्थित मजरा बुच्चा बस्ती का रहने वाला है। युवती के परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले रजत उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। फिर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। युवती की मां कमलेश ने रजत व अन्य के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। लेकिन अभी रजत की हालत खुद गंभीर बनी हुई है। पुलिस उसके होश में आ जाने के बाद बयान दर्ज करेगी।

पांच साल से चल रहा था अफेयर

जानकारी के मुताबिक, ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत का 21 साल की मनु नाम की युवती से पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था। बाकायदा दोनों के परिजनों ने उनकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इससे आहत होकर इस प्रेमी युगल ने बीते नौ फरवरी की शाम एक खेत में विषपान कर लिया था। दोनों के बदहवास खेत पर पड़े होने की सूचना मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उत्तराखंड के झबरेडा के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मंगलवार को उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई थी। रजत का अभी उपचार चल रहा है।

पंत (Rishabh Pant) ने गिफ्ट की थी स्कूटी

रजत 30 दिसंबर 2022 के दिन क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए उस वक्त देवदूत बनकर आया था, जब उनकी मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई थी। ऋषभ कार से रुड़की जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए थे। रजत ने तब ऋषभ को अस्पताल पहुंचाया था। हादसे में घायल ऋषभ पंत कई महीनों के उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर दोबारा क्रिकेट मैदान में उतरे। उसी दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने उनकी जान बचाने वाले रजत और एक अन्य मददगार को स्कूटी भेंट कर उनका शुक्रिया अदा किया था। ऋषभ पंत से स्कूटी गिफ्ट मिलने के बाद रजत काफी चर्चाओं में आया था। किसी को भी इस बात का इल्म नहीं था कि रजत इस प्रकार को खौफनाक कदम उठाएया। आज रजत जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

Tags: Muzaffarnagar Newsrishabh pant
Previous Post

श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Next Post

तड़के 4 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, स्नान पर्व पर पल पल का लिया अपडेट

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
Next Post
CM Yogi

तड़के 4 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, स्नान पर्व पर पल पल का लिया अपडेट

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग नीति को व्यावहारिक बनाने के दिए निर्देश

29/01/2021
Abdullah Azam

आजम खान और अब्दुल्ला फिर जाएंगे जेल, इस मामले में हुई सात साल की सजा

17/11/2025
Israel-

इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

08/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version