• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
12/02/2025
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Acharya Satyendra Das

Acharya Satyendra Das

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। श्री रामजन्मभूमि मन्दिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास ( Satyendra Das ) का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष के थे।

आचार्य दास ( Satyendra Das ) को पिछले दिनों ब्रेन हैम्ब्रेज के चलते एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह करीब सात बजे उन्होने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्री दास ( Satyendra Das ) के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होने एक्स पर पोस्ट किया “ परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धाम के एक बयान जारी कर महंत के निधन की जानकारी साझा की। उन्होने कहा कि अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का साकेतवास हो गया, आज माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन प्रातः सात बजे के लगभग उन्होंने पी जी आई लखनऊ में अंतिम सांस ली, वे वर्ष 1993 से श्री रामलला की सेवा पूजा कर रहे थे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय व मन्दिर व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों ने मुख्य अर्चक के‌ देहावसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Tags: ayodhya newsLucknow NewsSatyendra Das
Previous Post

इनसे बनाएं चटनी, चटकारे लेकर खाएंगे लोग

Next Post

ऋषभ पंत की जान बचाने वाले ने प्रेमिका के साथ खाया जहर, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

mole
Main Slider

जिन महिलाओं के यहां होता है तिल, पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती

17/07/2026
Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
Next Post
The man who saved Rishabh Pant's life consumed poison

ऋषभ पंत की जान बचाने वाले ने प्रेमिका के साथ खाया जहर, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Police Encounter

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मैनपुरी, 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल

23/09/2022
shilpa shetty

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने किया बप्पा का स्वागत, फोटोग्राफर्स को बांटा प्रसाद

24/08/2020
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार

27/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version