• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नम आंखों से दी शहीद दरोगा को अंतिम विदाई, पुलिस अफसरों ने अर्थी को दिया कंधा

Writer D by Writer D
25/03/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
Last farewell to martyred inspector

Last farewell to martyred inspector

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा के थाना खंदौली में शहीद दरोगा प्रशांत यादव को पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। दरोगा प्रशांत यादव की बुधवार शाम को खंदौली के नहरा गांव में हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दरोगा के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया। इस दौरान एडीजी जोन राजीव कृष्ण, आईजी ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार सहित जिले के एसपी, सीओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। दरोगा को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई।  अधिकारियों ने अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान परिवार के लोग मौजूद रहे।

बुलंंदशहर के छतारी के रहने वाले प्रशांत कुमार यादव वर्ष 2011 बैच के सिपाही थे। वर्ष 2015 में दरोगा की सीधी भर्ती निकलने पर प्रशांत परीक्षा में बैठ गए थे। प्रशांत भर्ती परीक्षा में सफल होने के बाद वह सीधे दरोगा बने थे। प्रशिक्षण के दौरान भर्ती पर स्टे लग गया था। इस कारण उन्हें आठ महीने तक घर पर रहना पड़ा। वह साथियों के संपर्क में रहते थे।

जनपद आगरा के थाना खंदौली क्षेत्रांतर्गत कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हुए उ0नि0 श्री प्रशान्त यादव को राजकीय सम्मान के साथ एडीजी,रेंज आगरा @SatishBharadwaj द्वारा उनके पार्थिक शरीर पर पुष्पचक्र आर्पित कर नम आँखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुलिस विभाग को उनकी शहादत पर गर्व है। pic.twitter.com/DxIwak7Xzc

— IG Range Agra (@igrangeagra) March 25, 2021

उन्होंने सभी को प्रतीक्षा रखने के लिए कहा था। अगस्त 2017 में प्रशांत यादव और उनके बैच के 150 दरोगा को पहली तैनाती आगरा में मिली थी। कुछ समय पहले थाना हरीपर्वत में तैनात थे। उनको पालीवाल चौकी प्रभारी बनाया गया था। उनका तबादला खंदौली हो गया था। उनके साथियों ने बताया कि दरोगा प्रशांत अपने बैच के सभी साथियों में अलग स्वभाव के थे। हमेशा शांत रहते थे। वह लोगों के बीच घुलमिलकर समस्या का समाधान करते थे।

भाइयों का विवाद सुलझाने गए दरोगा की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले प्रशांत यादव के पिता रमेश यादव का ट्रांसपोर्ट का काम था। प्रशांत जब आठ साल के थे, तब पिता की मौत हो गई। मां गायत्री और बहन अलका की जिम्मेदारी उन पर ही थी। दरोगा बनने के बाद वह सभी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी शादी रेनू से हुई थी। उनका बेटा चार साल का पार्थ है। आगरा में तैनाती मिलने के बाद वह आवास विकास कालोनी में किराये पर रह रहे थे।

बुधवार शाम को पुलिस ने परिवार के लोगों को बताया। तभी मां, पत्नी बेटे के साथ पहुंची। पत्नी रेनू बेहोश हो गई और मां गायत्री बेसुध हो गईं। मां रोये जा रही थीँ। वह बार-बार एक ही बात कह रही थी बेटे तुम कहां चले गए, तुम ही तो मेरा सहारा थे। अब किसे बेटा कहकर पुकारूंगी। वहीं पत्नी रेेेनू जब भी होश में आती, रोने लगती। उन्हें महिला पुलिसकर्मी किसी तरह संभाल रही थीं। बेटा पार्थ समझ नहीं पा रहा था आखिर पिता कहां चले गए हैं। वह मां और दादी के पास जाकर खुद भी रोने लगता। यह देखकर सीएचसी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं।  परिजनों ने बताया कि प्रशांत ने दोपहर में ही पत्नी और मां से बात की थी। रात में समय पर आने के लिए कहा था। बेटा पिता को याद करे जा रहा था।

Tags: agra newscrime newsLast farewell to martyred inspectorup news
Previous Post

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आज हरिद्वार दौरा, सप्त ऋषि आश्रम में करेंगे शिरकत

Next Post

श्रेयस अय्यर आईपीएल से आउट, दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका

Writer D

Writer D

Related Posts

Pudina Chole
Main Slider

लंच या डिनर में ट्राई करें इस राज्य की रेसिपी, फटाफट करें बनाने की तैयारी

15/11/2025
Rumali Roti with Veg Kabab
Main Slider

वीकेंड बनेगा स्पेशल, घर पर बनाएं ये स्ट्रीट फूड

15/11/2025
Saphala Ekadashi
Main Slider

क्यों खास है उत्पन्ना एकादशी, जानें धार्मिक महत्व

15/11/2025
birthday
Main Slider

रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं नवंबर में जन्मे व्यक्ति

15/11/2025
Utpanna Ekadashi
Main Slider

उत्पन्ना एकादशी पर करें राशिनुसार ये उपाय, बरसेगी श्री हरि कृपा

15/11/2025
Next Post
श्रेयस अय्यर आईपीएल से आउट Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर आईपीएल से आउट, दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका

यह भी पढ़ें

sanjay singh

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल : संजय सिंह

28/03/2021

यूपी ने पूरे किए 5 करोड़ कोविड टेस्ट, रिकवरी रेट पहुंचा 97.1 फीसदी

02/06/2021
Guru Brahaspati

12 साल बाद गुरु बनाएंगे राजयोग, इन राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत

12/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version