• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कासगंज कांड में शहीद सिपाही देवेन्‍द्र के पिता बोले-बेटे की शहादत का बदला चाहिए

Desk by Desk
10/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम, ख़ास खबर
0
कासगंज कांड Kasganj case

कासगंज कांड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासंगंज। कासगंज में शराब माफिया ने मंगलवार की देर शाम दुस्‍साहिक वारदात को अंजाम दिया है। इस हमले में मारे गए सिपाही देवेन्‍द्र का परिवार पोस्‍टमार्टम हाउस पहुंचा है। परिवार ने जिलाधिकारी से मुलाकात की है। इस दौरान देवेन्‍द्र के पिता ने कहा कि मेरा एक ही बेटा था। 2015 में पुलिस में भर्ती हुआ था और 2017 में उसकी शादी हुई थी। बेटा शहीद हुआ है। इसका बदला लेना चाहिए।

पीएम मोदी के गांव में मिला दो हजार वर्ष पुराना किला व अन्य अवशेष

देवेन्‍द्र के मारे जाने की खबर के बाद आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के नगला बिंदू गांव में मातम पसरा है। देवेन्‍द्र और इस गांव के तीन अन्‍य युवक 2015 में एक साथ यूपी पुलिस के लिए चुने गए थे। देवेन्‍द्र के पिता महावीर सिंह किसान हैं। देवेन्‍द्र उनके इकलौते बेटे और परिवार की उम्‍मीदें थीं। शराब माफियाओं ने उनका कत्‍ल कर परिवार से यह उम्‍मीद छीन ली है।

उत्तर प्रदेश: कासगंज में शराब माफियाओं द्वारा मारे गए सिपाही का परिवार पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा और जिलाधिकारी से मुलाकात की।

मृतक के पिता ने बताया, "मेरा एक ही बेटा था। 2015 में पुलिस में भर्ती हुआ था और 2017 में उसकी शादी हुई थी। बेटा शहीद हुआ है। इसका बदला लेना चाहिए।" pic.twitter.com/DadBjDd1yR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2021

देवेन्‍द्र की छोटी बहन प्रीति की शादी मई में तय है। देवेन्‍द्र की शहादत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। हर शख्‍स देवेन्‍द्र को याद कर रहा है। देवेन्‍द्र अपने गांववालों से काफी घुले मिले थे। वह जब भी गांव आते तो गांव के नौजवानों से मिलते-जुलते उन्‍हें पुलिस में भर्ती होने के टिप्‍स देते। देवेन्‍द्र की शहादत की खबर कासगंज में तैनात उनके एक दोस्‍त सिपाही ने परिवार को फोन पर दी। इसके बाद कुछ रिश्‍तेदारों और गांव के कुछ लोगों के साथ पिता महावीर सिंह कासगंज के लिए रवाना हो गए।

वोटर लिस्ट से मतदाताओं का नाम गायब करने के आरोप में एडीओ, बीडीओ निलंबित

2016 में हुई थी शादी

देवेन्‍द्र की अभी 2016 में ही शादी हुई थी। पत्नी का नाम चंचल है। पति की मौत की खबर से पत्नी को गहरा धक्का लगा है। उनकी हालत किसी से देखी नहीं जा रही है। दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी वैष्णवी तीन साल की है। छोटी बेटी महज चार माह की है।

ये हुई थी घटना

बता दें कि मंगलवार की देर शाम कासगंज में शराब माफिया ने दुस्‍साहिक वारदात को अंजाम दिया है। कुर्की के लिए नोटिस चस्पा करने गए दारोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र कुमार को शराब माफिया मोतीराम ने पकड़ लिया। इस दौरान पीट-पीटकर सिपाही को मौत के घाट उतार दिया गया, जबकि दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में बंधक मिले। दारोगा पर भाला से हमला किया गया है, जबकि सिपाही के सिर पर भी वार किया गया। देर रात कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारी समन तामील के लिए रवानगी की भी बात कह रहे हैं।

Tags: attack on police teamconstable devendracriminals attack on up policehindi newskanpur encounter casekasganjkasganj caseLiquor Mafianews in hindiup policevikas dubey of kasganjकानपुर एनकाउंटर केसकासगंजकासगंज का विकास दुबेबिकरू कांडयूपी पुलिस पर अपराधियों का हमलाशराब माफियाशराब माफिया ने पुलिस टीम पर किया हमलाशहीदसिपाही देवेन्‍द्रसिपाही देवेन्‍द्र के पिता
Previous Post

पीएम मोदी के गांव में मिला दो हजार वर्ष पुराना किला व अन्य अवशेष

Next Post

राज्‍यपाल आनंदीबेन चौरी चौरा स्‍मारक पहुंचीं, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Murder
क्राइम

आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

30/05/2026
Next Post
आनंदीबेन पहुंचीं चौरी चौरा स्‍मारक

राज्‍यपाल आनंदीबेन चौरी चौरा स्‍मारक पहुंचीं, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

International Yoga Day

घर पर ही मनाये 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग योग दिवस : CM योगी

21/06/2021
CM Nayab Singh Saini

पंचकुला में बनेगा एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

10/06/2025
Murder

जेल में बंद मुख्तार अंसारी के गुर्गे महेंद्र प्रताप की सिर में गोली मारकर हत्या

13/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version