• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाज के लिए प्रेरणदायी है सीमा का संदेश

Writer D by Writer D
27/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। समय में आए बदलाव के साथ ही मानवीय मूल्य भी काफी हद तक बदल गए हैं। हर दिन विघटन की खबरें तनाव पैदा करने वाली होती हैं।

सास-बहु का द्वंद तो पुरातन से ही चटखारों के केंद्र में रहा है। लेकिन कई लोग हमारे समाज में ऐसे भी हैं जिनका स्वभाव समाज को प्रेरित करता है। ऐसी ही एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली सीमा पयाल। पूरे मनोयोग से वह अस्पताल में भर्ती बीमार सास की तीमारदारी कर रही हैं। वहां राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना के अंतर्गत उनका निशुल्क उपचार हो रहा है।

सीमा बताती हैं कि उनकी सास कमला देवी जो को रसाली की शिकायत थी। बीमारी के कारण वह काफी परेशान थी। उनका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है और एम्स अस्पताल में उनका योजना के तहत उपचार हो रहा है।

आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला तो वह गदगद भाव से राज्य व केंद्र सरकार के साथ ही अस्पताल में मिल रहे सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट कर रही हैं। और साथ ही साथ लोगों से आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील भी कर रही हैं। क्योंकि कार्ड न होने की स्थिति में योजना का लाभ मिलना संभव नहीं है।

बुजुर्ग लोगों को बोझ समझने वाले समाज के लिए सीमा का संदेश साफ है कि जो किसी की सास है वह किसी की मां भी है। उनकी सेवा में जो बन सकता है किया जाना चाहिए। संवेदनाओं से भरे इस संदेश के साथ वह जन जागरूकता में भी प्रखर हैं।

अपने अनुभवों के आधार पर वह आयुष्मान योजना के लाभ गिनाते हुए कहती है कि हर किसी को आयुष्मान कार्ड बनाना चाहिए, ताकि वक्त पड़ने पर इस योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए आयुष्मान मित्र भी तैनात हैं और जगह जगह टॉल फ्री नंबर (155368/ 18001805368) भी लिखे हैं। जहां से मदद ली जा सकती है। यह अहम कार्य है, इसमें लापरवाही हुई तो इसे चूक ही कहा जाएगा।

Tags: aiims uttrakhandayushman card yojnaayushman mitranationla newsuttrakhand nes
Previous Post

10वीं मंजिल से गिरकर साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत

Next Post

 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य : सीएम पुष्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Next Post

 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य : सीएम पुष्कर

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

पूर्व पार्षद की हत्या में अधिवक्ता सहित चार को आजीवन कारावास

31/07/2022
8 layer security in delhi

क्या 8 लेयर सुरक्षा को भेद दिल्ली में घुस पाएंगे किसान, जानिए सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम

30/01/2021
Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की हल्दी सेरेमनी 20 को, इस दिन सजेगी डोली

19/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version