• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Rising Rajasthan: एक हजार करोड़ के निवेश करारों पर बनी सहमति, 3 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर होंगे सृजित

Writer D by Writer D
19/10/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Rising Rajasthan

Rising Rajasthan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
जयपुर। राइजिंग राजस्थान (Rising Rajasthan) में जयपुर जिला अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभएगा। जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू जिलों की जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन 8 नवंबर 2024 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में किया जाएगा। मीट के सफल आयोजन के लिए संपूर्ण जिले के उद्यमियों से संपर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बगरू विस्तार औद्योगिक संगठन के भवन में उद्योगपतियों एवं निवेशकों से संवाद किया।
इस दौरान जिला कलक्टर की मौजूदगी में एक हजार करोड़ रुपये के निवेश करार पर सहमति बनी। जिससे जिले में करीब 3 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान निवेश एवं प्रदेश में औद्योगिक विकास की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। जिला प्रशासन द्वारा जिले में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न मुददों पर ध्यान देते हुए जिले में नए उद्योगों को स्थापित करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और उ़द्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक में बगरू इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं अजमेर रोड स्थित महिंद्रा सेज, सांवरदा, मोखमपुरा से दूदू क्षेत्र के सभी औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।
रीको इकाई कार्यालय जयपुर (ग्रामीण) के प्रभारी आर. के. सिंह रुहेला ने इकाई के अधीन विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से आये आगंतुकों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में तथा रीको द्वारा विकसित किये जा रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्रों जैसे श्री राम जानकी कुञ्ज बिहारी नगर एवं बिचून की प्रगति से अवगत कराया। वर्तमान में इकाई कार्यालय के क्षेत्राधिकार में लगभग 1837 इकाइयां उत्पादनरत हैं।
बगरू इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, महासचिव सुधीर जाजू, वरिष्ठ उद्यमी एस के जैन, सुशील गोयल, राजेश शेखावटिया, विश्वनाथ पोद्दार, सुनील खंडेलवाल, बसंत कुमार लढा, भेरू राम डागर आदि उद्यमीगण बैठक में उपस्थित रहे।
उपस्थित उद्योगपतियों द्वारा राज्य सरकार की भावना अनुरूप नवीन इकाइयों की स्थापना, वर्तमान इकाइयों के उन्नयन एवं विस्तार में निवेश कर लगभग 3000 व्यक्तियों हेतु रोज़गार सृजन प्रस्तावित कर राशि रूपये 1000 करोड़ से अधिक के एमओयू किये जाने की सहमति प्रदान की।
Tags: rajasthan newsrising rajasthan
Previous Post

सीएम भजनलाल की सौगात, परीक्षार्थियों को अब इतने दिन मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

Next Post

सोते समय अपने सिरहाने ना रखें ये चीजें, घेर लेंगी परेशानियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
sleeping

सोते समय अपने सिरहाने ना रखें ये चीजें, घेर लेंगी परेशानियां

यह भी पढ़ें

High court

हत्यारोपी मां को बेटी की अभिरक्षा देने से कोर्ट का इंकार, याचिका खारिज

01/03/2021
check bounce

घर के बाहर बैठी महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

03/06/2021
हिना खान और रॉकी जायसवाल

बॉयफ्रेंड संग सड़क पर रोमांस करती नजर आईं हिना खान, वीडियो वायरल

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version