• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इलाज करने के बहाने नाबालिग के साथ तंत्रिकों ने किया गैंगरेप, आरोपी फरार

Writer D by Writer D
08/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मेरठ
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ से एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक तांत्रिक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी तांत्रिक और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

तांत्रिकों ने नाबालिग से किया गैंगरेपयह मामला लिसाड़ी गेट थाना इलाके का है, आरोप है कि रशीद नगर के रहने वाले तांत्रिक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अमरोहा के गजरौला की रहने वाली एक 15 साल की बीमार लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी काफी समय से बीमार थी। भावनपुर क्षेत्र के रहने वाले तारिक नाम के परिचित ने उन्हें तांत्रिक अफजाल मलिक के बारे में बताया कि वो उनकी बेटी को ठीक कर देगा। इसके बाद मां किशोरी को तांत्रिक अफजाल के यहां लेकर पहुंची गई।

परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि तांत्रिक अफजाल मलिक के पास ही तारिक, असलम, कारी जुल्फिकार भी तंत्र क्रिया सीखते हैं। इन्हीं आरोपियों ने मिलकर कुछ समय पूर्व किशोरी के साथ गैंगरेप किया। परिजनों का कहना है कि यह घटना 5 जुलाई को हुई और लड़की ने घर आकर सारी बात बताई।

एसएसपी विनीत भटनागर की तरफ से सीओ कोतवाली को आरोपों की जांच और कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी आरोपी तांत्रिक फरार है और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए जगह जगह दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: gangrapemeerut newsup news
Previous Post

CM योगी ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले सांसदों को दी बधाई

Next Post

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Dahi Paratha
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

16/06/2026
Coffee Ice Cream
Main Slider

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

16/06/2026
hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
Next Post
arrested

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, महिलाकर्मियों को भी मिली सौगात

15/01/2024
hrithik roshan

जापान में रिलीज होगी ऋतिक रौशन की फिल्म ‘सुपर 30’

17/08/2022
sakshi shukla

सरकारी स्कूल में पढ़कर जौनपुर की साक्षी ने लिया आईआईटी में दाखिला

15/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version