• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवती को टुकड़ों में काटकर कुएं में फेंका था शव, मुठभेड़ में हत्यारा गिरफ्तार

Writer D by Writer D
20/11/2022
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। जिले के गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं से सिर कटी व कई टुकड़ों में मिली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार (Arrested) किया है। गोली लगने से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं पुलिस ने मृतका के सिर की बरामदगी भी स्वीकार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की कई टुकड़ों में काट कर नृसंश हत्या को अंजाम देने में मुख्य रूप से वह युवक शामिल है, जिसने उसे बीते 9 नवंबर को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया था। प्रिंस यादव नामक इस युवक के बहन से मृतका की दोस्ती थी।

इतना ही नहीं दोनों का एक दूसरे के घर पर भी आना जाना था। भैरवधाम जाने के लिए मृतका नौ नवंबर को अपने घर से निकली थी और प्रिंस की बाइक पर बैठ कर गई थी। बीते मंगलवार को उसका शव गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं से कई टुकड़ों में मिला था। सिर गायब था। युवती संग हैवानियत की इस खौफनाक तस्वीर ने सबको हिलाकर रख दिया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं थीं।

चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात भी शनिवार को एसपी अनुराग आर्य ने स्वीकार की थी। सिर मिलने के बाद से ही जल्द खुलासे की संभावना जताई जा रही थी। रविवार को पहली मुठभेड़ अहरौला थाना क्षेत्र के ही पश्चिमपट्टी गांव में हुई। जिसमें मुख्य आरोपी प्रिंस यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया।

‘जिंदा हूं मैं’…, खालिस्तानी आतंकी रिंदा ने फेसबुक पोस्ट में कहा- मरा नहीं हूं

उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया। शारीरिक बनावट के आधार पर परिजनों ने शव की शिनाख्त 18 नवंबर को ही कर दिया था। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और देर शाम राजघाट पर युवती के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था।

Tags: azamgarh newscrime news
Previous Post

पिछली सरकारों ने राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण कियाः सीएम योगी

Next Post

निकाय चुनाव से पहले फर्जी वोट बनाने का भंडाफोड़, CSC केंद्र पर छापा

Writer D

Writer D

Related Posts

IGI Airport
क्राइम

IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, डिपोर्ट किया जा रहा शख्स इमिग्रेशन से भागा

07/11/2025
Dhirendra Shastri launches Sanatan Hindu Unity Padyatra 2.0
Main Slider

हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं लेकिन… दिल्ली में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

07/11/2025
Azam Khan-Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

अचानक अखिलेश से मिलने पहुंचे आजम खान, सियासी गलियारे में हलचल तेज

07/11/2025
A massive fire broke out in a dyeing company.
क्राइम

भिवंडी में धू-धूकर जली डाइंग कंपनी, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

07/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम्ः सीएम योगी

07/11/2025
Next Post
Fake Vote

निकाय चुनाव से पहले फर्जी वोट बनाने का भंडाफोड़, CSC केंद्र पर छापा

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने 10 मार्च को रंगों वाली होली की जनता को एडवासं में दी शुभकामनाएं

05/03/2022

रायबरेली : सड़क दुर्घटना में घायल कोरोना संक्रमित की मौत, अस्पताल में हंगामा

30/08/2020
PM Modi

पीएम मोदी वाराणसी को शिक्षा और खेल के लिए देंगे 1565 करोड़ के तोहफे

22/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version