• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिछली सरकारों ने राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण कियाः सीएम योगी

Writer D by Writer D
20/11/2022
in उत्तर प्रदेश, सहारनपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन विकास के लिए सुरक्षा और सुरक्षा के लिए अच्छी सरकार आवश्यक है। आपने 2017 में पीएम मोदी के आह्वान पर यूपी में भाजपा सरकार और इनके प्रतिनिधियों को चुना। इसका परिणाम आपके सामने है। जिस प्रदेश से पलायन होता था, गुंडागर्दी चरम पर थी। हर दूसरे दिन 3 बड़े-बड़े दंगे होते थे, वह प्रदेश दंगामुक्त हो चुका है। आज यहां पलायन नहीं हो रहा, बल्कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए यह निवेश के लिए दुनिया को आकर्षित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को सहारनपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान 145 करोड़ की 243 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने नगर विकास विभाग व औद्योगिक विकास पर लघु फिल्म देखी और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी, चेक व स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। सीएम ने सहारनपुर से भाजपा के 5 विधायक जिताने पर लोगों को साधुवाद दिया।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए देवबंद में एटीएस की स्थापना में कोताही नहीं बरती गई। भाजपा सरकार आने से पहले जिन्होंने शासन किया, उनकी राजनीति परिवारवाद व भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी थी। नौजवानों, किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जाता था। इन्होंने राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों के राजनीतिकरण का पाप भी किया। इस कारण प्रदेश में कोई आना नहीं चाहता था, जिन्होंने निवेश किया था, वे पलायन कर रहे थे। तब कैराना और कांधला जैसी घटनाएं होती थीं पर आज यूपी में निवेशक वापस आ चुके हैं। अब अपराधी यूपी छोड़कर भाग रहे हैं। अपराध व अपराधियों,  भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जीरो टालरेंस के साथ काम कर रहे हैं।

सहारनपुर में हैं अनंत संभावनाएं

सीएम (CM Yogi)ने कहा कि सहारनपुर यूपी का सीमांत जनपद है। एक तरफ उत्तराखंड, दूसरी तरफ हरियाणा की सीमा है। यहां मां गंगा व यमुना का आशीर्वाद बना है। किसान ऊर्जा के साथ खेतों में ऊपज को सोने में उगलता है। हस्तशिल्पी काष्ठकला को वैश्विक पहचान दे रहा है। सहारनपुर में अनंत संभावनाएं हैं, जिसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। इस निमित्त यहां के प्रबुद्धजनों से संवाद बनाने यहां आया हूं।

CM Yogi

अब दो घंटे की बजाय 45 मिनट में तय होती है दूरी

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले मां शाकुंभरी के नाम पर विश्विद्यालय का शिलान्यास किया था। आज उसका भव्य भवन बन रहा है। यहां अगले वर्ष तक नौजवानों के लिए अपने जनपद में विश्वविद्यालय होगा। सहारनपुर में सरसावा एयरपोर्ट पर लैंड अधिगृहित करके दी। कार्य प्रारंभ हो चुका है। सहारनपुर भी जल्द ही देश-दुनिया की एयर कनेक्टिविटी से जुड़ेगा। सड़क कनेक्टिविटी अब बहुत अच्छी हो गई है। 2017 से पहले मुजफ्फरनगर से सहारनपुर आने में 2 घंटे लगते थे। सहारनपुर से शामली व देहरादून मार्ग की दुर्गति थी। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर 753 करोड़ रुपये खर्च किए। अब यह दूरी 2 घंटे की बजाय 45 मिनट में तय होती हैं। 612 करोड़ रुपये से सहारनपुर-शामली मार्ग लगभग पूरा हो चुका है। सहारनपुर से देहरादून मार्ग लगभग 1200 करोड़ से देश के बेहतरीन मार्गों में बन रहा है। लगभग एक हजार करोड़ से यहां की सड़कों, ब्रिज का निर्माण हुआ। जल जीवन मिशन के साथ हर घर नल योजना को पीएम मोदी के विजन के अनुरूप साकार करने के लिए कार्य हो रहा है। तेजी से हर घर को शुद्ध पेयजल से जोड़ रहे हैं।

CM Yogi

आज सुबह सहारनपुर की बेटियों को भी दिया नियुक्ति पत्र

सीएम (CM Yogi) ने बताया कि रविवार सुबह लखनऊ में 1354 नर्सों को नियुक्ति पत्र दिया। प्रसन्नता होती है कि अब सरकारी नौकरियों में सभी 75 जनपदों के प्रतिभागी शामिल होते हैं। मैंने सुबह सहारनपुर की कुछ बेटियों को भी नियुक्ति पत्र दिया। 5 लाख नौजवानों को प्रदेश में सरकारी नौकरी दी गई। 5 साल में सहारनपुर में निवेश के माध्यम से एक लाख नौजवानों को रोजगार दिया गया। ओडीओपी के माध्यम से यहां के उत्पादों को बाजार दिया। डिजाइनिंग, ब्राडिंग कर वैश्विक मंच तक पहुंच को आसान किया। अमेजन व फ्लिपकार्ट जैसी संस्थाएं इनके उत्पाद बेचते हैं। वैश्विक मंच पर पहचान में सहारनपुर का नाम भी जुड़ता है। केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ इसी विचार के लोग नगर निकाय व पंचायती राज में आते हैं तो विकास की स्पीड ट्रिपल गति से बढ़ती है।

सहारनपुर ने स्वच्छता के नए मानक गढ़े हैं

सीएम ने कहा कि सहारनपुर ने स्वच्छता में नए मानक गढ़े हैं। पीएम आवास योजना में भेदभाव के बिना आवास मिल रहा। पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रदेश में 9 लाख और सहारनपुर में 18 हजार स्ट्रीट वेंडरों को सुविधा का लाभ मिला है। पीएम आवास योजना के तहत 45 लाख गरीबों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे ढाई करोड़ लोग लाभान्वित हुए। सहारनपुर में 25944 लोगों को आवास दिलाया। जिले में ओडीओपी में 2225 कारीगरों को प्रशिक्षण के साथ टूल किट भी बांटी। 960 उद्यमियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से लाभान्वित कराया। इससे 5 हजार नौजवानों को सुविधा मिली। यह नया यूपी है।

CM Yogi

हर सेक्टर में निवेश की अनंत संभावनाएं, यूपी सबसे सुरक्षित प्रदेश

सीएम ने प्रबुद्धजनों से कहा कि हर सेक्टर में निवेश की अनंत संभावनाएं हैं। यूपी की औद्योगिक नीति, बायो फ्यूल, टेक्सटाइल्स आदि सेक्टर की नीति देश में सबसे अच्छी है। 10 से 12 फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होगा। सहारनपुर के व्यापारियों व उद्यमी भी निवेश से जुड़ें। जिस कार्य से रोजगार का सृजन हो और विकास की प्रक्रिया के साथ बढ़ती हो, वह निवेश है। यूपी देश में सबसे सुरक्षित प्रदेश है। सीएम ने आह्वान किया कि यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में योगदान दें। 5 वर्ष में स्मार्ट सिटी, अमृत योजना, दीनदयाल उपाध्याय नगरीय विकास योजना के तहत खूब कार्य हुए। एलईडी, दूधिया लाइट में चलते हुए अब आपको अच्छा लगता होगा। स्वच्छ नगर व एक जैसी स्ट्रीट लाइट देखकर अच्छा लगता होगा। केंद्र व राज्य में जिसकी सरकार हो, स्थानीय निकाय में भी उसकी सरकार हुई तो तेज गति से काम होगा।

सीएम ने लाभार्थियों के सपनों को किया पूरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थी पारुल शर्मा,  मोनिका, विद्यावती, सुमित, अमित कुमार, मंजू, सोनू कुमार, नैना को चाबी दी।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत मोनिका, विकास शर्मा,  प्रवीण कुमार सैनी, मोहन सिंह, मनोज शर्मा, चंद्रपाल, रविंद्र कुमार कश्यप, रोहित, दर्शिनी को स्वीकृति प्रमाणपत्र प्रदान किए। वहीं ओडीओपी के लाभार्थी ललित कुमार (50 लाख),  मिर्जा तौसीम वेग को 30 लाख,  अनस अंसारी को 25 लाख,  कलीम को 15 लाख, मुस्तफा को 10 लाख का चेक दिया।

Tags: Saharanpur newsup newsYogi News
Previous Post

योगी सरकार मध्य और पश्चिमी यूपी में बनाएगी बीफॉर्मा-मेडिकल डिवाइस पार्क

Next Post

युवती को टुकड़ों में काटकर कुएं में फेंका था शव, मुठभेड़ में हत्यारा गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सदन का समय बर्बाद कर जनता के धन का दुरुपयोग का घोतक न बने विपक्ष: केशव मौर्य

03/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पूर्व सरकारों की छोड़ी गंदगी साफ कर रही है वर्तमान सरकार : ए.के. शर्मा

03/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द लागू होगा आउटसोर्स आयोग, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

03/08/2026
Pitbull
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में पिटबुल के हमले से महिला घायल, पार्क में मची अफरा-तफरी

03/08/2026
Next Post
Arrested

युवती को टुकड़ों में काटकर कुएं में फेंका था शव, मुठभेड़ में हत्यारा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Ajit Murder Case

लखनऊ गैंगवार: शूटरों से पूछताछ में सामने आए अन्य लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी

02/02/2021
CM Dhami

धामी की शहीद परिवारों के लिए बड़ी घोषणा, 50 लाख तक बढ़ाई सहायता राशि

26/07/2024
ford electric suv

Ford की खुशखबरी, देश में भागेगी ये इलेक्ट्रिक एसयूवी, फुल चार्ज पर 491 km चलेगी

11/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version