• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लूटा गया सरियों से लदा ट्रक बरामद, तीन लुटेरे गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, फिरोजाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। क्राइम ब्रांच व थाना फरिहा पुलिस टीम ने 12 घण्टे के अन्दर गुरूवार की रात्रि सरियों से भरे ट्रेलर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान लूट गए माल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा कर आरोपितों को जेल भेजा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 14 अक्टूबर को गुड्डू यादव द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया कि वह विशापट्टनम से 22 टायरा ट्रेलर में 42 टन 180 किलोग्राम सरिया लोड कर मेरठ जा रहा था।

फ्लाईओवर पर बुधवार की रात्रि में लगभग 02 बजे 5-7 अज्ञात बदमाशो ने ट्रेलर के आगे अपनी बिना नम्बर की बुलेरो लगाकर रोक लिया और असलहों के बल पर बन्धक बनाकर ट्रक और सरिया लूट ले गए। तहरीर पर तत्काल लूट का मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी के के तिवारी व थाना प्रभारी फरिहा विजय कुमार की पुलिस टीम ने गुरूवार की रात्रि मुठभेड़ के पश्चात घटना में शामिल 03 बदमाशों अतेन्द्र पुत्र उदयवीर सिंह निवासी जवाहरपुर थाना पिलुआ एटा, अनेक पाल उर्फ अनिल उर्फ अडंगा पुत्र मलखान सिंह निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ एटा व रविश कुमार पुत्र गोरेलाल निवासी राजगढ़ थाना एका को अवैध असलाहों, लूटे गए ट्रेलर को सरिया सहित व घटना में प्रयुक्त बुलेरो गाड़ी सहित ग्राम कोरारी के पास से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने अन्य फरार साथियों के साथ घटना को कारित करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। इनके 11 साथी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Tags: crime newsfirojabad newsup news
Previous Post

ट्रेन से कटकर नाबालिग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

सैर कर रहे पीडब्लूडी के ठेकेदार की गोली मार कर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जरूरतमंदों के इलाज और मकान की व्यवस्था कराएगी सरकार: सीएम योगी

27/06/2026
glycerin
फैशन/शैली

ग्लिसरीन से बालों को भी बनाएं खूबसूरत, ऐसे करें इस्तेमाल

27/06/2026
scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Next Post
Murder

सैर कर रहे पीडब्लूडी के ठेकेदार की गोली मार कर हत्या

यह भी पढ़ें

International Yoga Day

International Yoga Day: मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है योग

21/06/2023

योगी सरकार करेगी ये बड़ा बदलाव, पांच साल का प्रोबेशन पूरा होने पर ही सरकारी नौकरी होगी पक्की

13/09/2020

एम्स नॉरसेट परीक्षा के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

15/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version