• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस बुरी आदत की वजह से बढ़ रही भारतीय पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या

Writer D by Writer D
23/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Andropause

Andropause

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ज्यादातर लोगों को देर रात तक फोन या लैपटॉप पर कुछ ना कुछ देखने की आदत होती है, लेकिन ये आदत पुरुषों के लिए बुरी साबित हो सकती है. एक नई स्टडी के अनुसार, फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी को खराब करती है.

ये स्टडी अमेरिका की वर्चुअल स्लीप पत्रिका में छपी है. स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने 21 से 59 साल की उम्र के बीच के 116 पुरुषों के स्पर्म के सैंपल लिए. ये सभी लोग फर्टिलिटी इवैल्युएशन से गुजर रहे थे. इन सभी लोगों से नींद से जुड़ी आदतों और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के उपयोग के बारे में कई सवाल पूछे गए थे.

स्टडी में शाम और देर रात के समय गैजेट्स से निकलने वाली लाइट और खराब स्पर्म क्वालिटी के बीच संबंध पाया गया है. इसमें स्वस्थ पुरुषों के स्पर्म और उनकी फर्टिलिटी पर फोन रेडिएशन के प्रभाव की स्टडी की गई.

स्टडी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया उपकरणों के उपयोग का प्रजनन क्षमता पर गहरा प्रभाव पड़ता है. स्टडी के अनुसार स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स से निकलने वाली लाइट्स स्पर्म की गतिशीलता और क्वालिटी पर असर डालती हैं.

स्टडी में पाया गया कि इन उपकरणों से निकलने वाली शॉर्ट-वेवलेंथ लाइट (SWL) का संपर्क में जितना अधिक होता है, इमोटाइल स्पर्म का प्रतिशत उतना ही ज्यादा होता है. स्टडी में ज्यादा देर तक सोने वाले पुरुषों के स्पर्म काउंट और अच्छी गतिशीलता के बीच भी संबंध पाया गया है.

इसका मतलब है कि जो पुरुष समय पर सोते हैं और अच्छी नींद लेते हैं, उनके स्पर्म की गतिशीलता अच्छी होती है वहीं देर रात तक फोन और टैबलेट्स का इस्तेमाल करने वाले पुरुषों के स्पर्म की गतिशीलता बाधित होती है. इसकी वजह से पुरुषों में इनफर्टिलिटी की दर बढ़ जाती है.

स्टडी के मुताबिक, स्मार्टफोन के रेडिएशन से डीएनए को भी नुकसान पहुंचता है, जिसकी वजह से कोशिकाएं अपने आप ठीक होने की क्षमता खोने लगती हैं. स्पर्म या एग सेल तक पहुंचने पर ये रेडिएशन गर्भपात का कारण भी बन सकते हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, सामान्य आबादी में पुरुषों की इनफर्टिलिटी दर 20 से 40 फीसदी तक है. भारत में 23 फीसदी पुरुष इनफर्टिलिटी से ग्रस्त हैं. स्टडी के डेटा के अनुसार, काफी हद तक इस पर रेडिएशन का भी प्रभाव है.

कैसे होगा बचाव- ऐसा नहीं है कि किसी को गैजेट्स का इस्तेमाल करना पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए, लेकिन सोने से पहले इनका इस्तेमाल कम से कम करें.

Tags: health tipsmen infertilityproblem of infertilitysperm
Previous Post

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Next Post

आयोडीन की कमी को ना करें नजरअंदाज, प्रेग्नेंसी में आ सकती है दिक्कत

Writer D

Writer D

Related Posts

Footwear
फैशन/शैली

फुटवियर चुनने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, पार्टी में दिखेंगी बेहद खूबसूरत

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
New Year
धर्म

ऐसे घरों में कभी प्रवेश नहीं करतीं मां लक्ष्मी, बनी रहती है दरिद्रता

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Next Post
deficiency of iodine

आयोडीन की कमी को ना करें नजरअंदाज, प्रेग्नेंसी में आ सकती है दिक्कत

यह भी पढ़ें

अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही सरकार: सीएम पुष्कर

16/10/2021
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित

11/02/2025
voting

UP Election: नौ जिलों की 59 सीटों पर अब तक 37.45 प्रतिशत हुआ मतदान

23/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version