• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सितंबर 1990 में सोमनाथ मंदिर से शुरू हुई थी रथ यात्रा, इन नारों के साथ लिया गया था संकल्प

Desk by Desk
05/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गुजरात, धर्म, राष्ट्रीय
0
राम मंदिर

राम मंदिर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में राम मंदिर बनाने के संकल्प के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने सितंबर 1990 में सोमनाथ मंदिर से रथ यात्रा शुरू की थी। उस दौर में ‘बच्चा-बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम’ जैसे नारे दिए गए। भले ही आडवाणी की रथ यात्रा अयोध्या नहीं पहुंची हो, लेकिन इसने राम मंदिर के पक्ष में भावना जगाने में अहम भूमिका निभाई।

सोमनाथ मंदिर के प्रमुख पुजारी नानू प्रचक ने कहा, 25 सितंबर 1990 के दिन राम मंदिर का संकल्प आडवाणी ने लिया था। उस समय नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर के अंदर मेहमानों की सुविधाओं की व्यवस्था देख रहे थे। लाल कृष्ण आडवाणी ने इस यात्रा को सोमनाथ से अयोध्या तक श्री राम के नाम पर देश को एकजुट करने की यात्रा बताया था। साथ ही इस मौके पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया भी मौजूद थीं।

पीएम मोदी श्रीराम जन्मभूमि परिसर में लगाएंगे पारिजात का पौधा, जानिए इसका पौराणिक महत्व

सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी जेडी परमार ने कहा कि अंतिम समय पर मंदिर के बाहर दिग्विजय द्वार से रथयात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया था। सोमनाथ मंदिर प्राचीन काल से भारत के संकल्प की भूमि रही है। मंदिर बनाने का सरदार पटेल का संकल्प भी यहां पूरा हुआ और लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा राम मंदिर बनाने का संकल्प भी यहीं से लिया गया था।

उन्होंने कहा कि 1989-90 में वीपी सिंह बीजेपी के समर्थन से भारत के प्रधानमंत्री बने, जो चुनावों में 58 सीटें जीतने में सफल रहे। इसके बाद तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर के लिए समर्थन हासिल करने के लिए देशभर में रथ यात्रा निकालने का फैसला किया था।

राम भक्‍तों को ही नहीं, रावण मंदिर के पुजारी को भी है मंदिर के शिलान्यास का इंतजार

उन्होंने बताया कि राम मंदिर के निर्माण की योजना 1984-85 में शुरू हुई। उस समय प्रयागराज में अशोक सिंघल के निवास पर सभाएं होती थीं। बैठकों के दौरान रज्जू भैया, डॉ मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, सुब्रमण्यम स्वामी, उमा भारती, साध्वी ऋतंभरा, विनय कटियार और अन्य नेता व संत मौजूद रहते थे। अशोक सिंघल ने रथ यात्रा के दौरान आडवाणी को अपना पूरा समर्थन दिया, लेकिन ये रथ यात्रा बीच में ही अटक गई। बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने आडवाणी को बिहार के समस्तीपुर में गिरफ्तार कर लिया था।

Tags: 5अगस्त भूमि पूजनAugust 5Ram temple construction land worshipRam temple land worshipराम मंदिर निर्माण भूमि पूजनराम मंदिर भूमि पूजन
Previous Post

बाबर रोड का नाम बदलकर ‘पांच अगस्त’ मार्ग किया जाए : पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल

Next Post

भूमि पूजन से पहले बोले लाल कृष्ण आडवाणी- मेरे जीवन का एक सपना आज होगा पूरा

Desk

Desk

Related Posts

Kitchen
धर्म

खाना बनाते समय करें ये एक काम, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी

14/05/2026
Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
Next Post
लाल कृष्ण आडवानी

भूमि पूजन से पहले बोले लाल कृष्ण आडवाणी- मेरे जीवन का एक सपना आज होगा पूरा

यह भी पढ़ें

Fire

घर में लगी भीषण आग में दंपत्ति समेत छह लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

30/11/2022
Three thugs were arrested and sent to jail

अंतर्राज्यीय गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार

22/03/2024
jio prepaid plans

JIO की बड़ी तैयारी, 5G/6G डेटा प्राइवेसी पर ऐसे करेगी काम

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version