• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार्तिक पूर्णिमा पर करें तुलसी पूजा, जानें पूजन विधि और मुहूर्त

Writer D by Writer D
05/11/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Basant Panchami

tulsi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण और विशेष दिन माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के बाद अगहन यानी मार्गशीर्ष मास शुरू हो जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा-अर्चना की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को हरि-हर यानी विष्णु जी और शिवजी के मिलन के मिलन का प्रतीक माना गया है। इस बार 5 नवंबर को है। इस दिन तुलसी माता की भी विशेष रूप से पूजा करने की परंपरा है। आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) पर तुलसी पूजा का महत्व और विधि क्या है।

कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) पर तुलसी पूजा

कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का शुभ अवसर होता है। कार्तिक मास में भगवान विष्णु शयन से जागते हैं और यह पूजा उनके प्रिय तुलसी के प्रति सम्मान प्रकट करती है। इसके अलावा, यह दिन तुलसी विवाह के समापन का प्रतीक भी है, जो समृद्धि लाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है।

कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) पर तुलसी पूजा के लाभ

भगवान विष्णु और लक्ष्मी की कृपा:- तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय माना जाता है और यह देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद मिलता है।

समृद्धि और सुख-समृद्धि:- तुलसी विवाह का समापन कार्तिक पूर्णिमा पर होता है, जिसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

सकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष:- तुलसी का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजा करने से घर का वास्तु दोष को भी दूर होता है।

स्वास्थ्य और सौभाग्य के लिए:- कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। मान्यता है कि इससे कुंडली के दोष भी शांत होते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) तुलसी पूजा मुहूर्त

सुबह का पूजा मुहूर्त – 7:58 से 9:20 मिनट तक।
शाम का पूजा मुहूर्त – 5:15 से 6:05 मिनट तक।

कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) पर तुलसी पूजा कैसे करें?

– तुलसी के गमले और आसपास की जगह को साफ करें।
– फिर गमले पर हल्दी या गेरू से स्वास्तिक बनाएं।
– तुलसी को चुनरी, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी आदि श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं।
– घी का दीपक जलाकर तुलसी माता की आरती करें।
– फिर तुलसी की कम से कम 11 बार परिक्रमा करें।
– तुलसी जी को हलवा, पूरी या मिठाई का भोग लगाएं।
– पूजा के बाद प्रसाद सभी में बांटें और खुद भी खाएं।
– पूजा के अंत में अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगें।

Tags: Kartik Purnima
Previous Post

कब मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती? जानें पर्व का महत्व

Next Post

कार्तिक पूर्णिमा पर जलाए कितने दीपक, जाने दीपदान की विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchamrit
Main Slider

सावन में पंचामृत से करें भोलेनाथ का अभिषेक, पूर्ण करेंगे सभी मनोकामनाएं

09/08/2026
Eyelashes
फैशन/शैली

आंखों की खूबसूरती बढ़ाती है पलकें, इससे बनाएं इन्हें घना

09/08/2026
Tulsi
धर्म

तुलसी के साथ जरूर लगाएँ ये पौधा, घर में आएगी बरकत

09/08/2026
Papaya
Main Slider

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

08/08/2026
Peanut Pakoda
Main Slider

बारिश में लें इन पकौड़ों का स्वाद, बनाना हैं आसान

08/08/2026
Next Post
Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर जलाए कितने दीपक, जाने दीपदान की विधि

यह भी पढ़ें

spider and snake

घर में जहरीली मकड़ी और अजगर छोड़कर भाग गया किराएदार, मालिक ने खोला दरवाजा तो..

06/09/2021
Waseem Rizvi

उप्र में आम मुस्लिम सुरक्षित हैं, उसे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं : वसीम रिजवी

23/06/2021
murder

घरेलू विवाद में बड़े बेटे की हत्या, हत्यारोपी पिता व दो भाई फरार

04/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version