• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर की शान बढ़ाएगा अहरौरा का लाल पत्थर, 5 वर्ष से अधिक है पत्थरों की आयु

Writer D by Writer D
18/12/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मिर्जापुर
0
ram mandir

राम मंदिर की शान बढ़ाएगा अहरौरा का लाल पत्थर

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सम्राट अशोक की लाट समेत कई ऐतिहासिक धरोहर के निर्माण में उपयोग में आ चुका मीरजापुर की अहरौरा पहाड़ी का विश्व प्रसिद्ध गुलाबी पत्थर अब अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिये इस्तेमाल किया जायेगा।

मिजार्पुर के चर्चित गुलाबी पत्थरों की आयु पांच हजार साल से अधिक की आंकी गयी है। सूत्रों की माने तो यह पत्थर प्रयोगशाला में हुए परीक्षण में पास हो गया है। स्थानीय पत्थर व्यावसायियों को पत्थर की आपूर्ति का आर्डर जल्द मिलने की उम्मीद है। प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण में मिजार्पुरी पत्थर लगने की खबर से स्थानीय लोग प्रफुल्लित हैं। लोग इसे अपना सौभाग्य और प्रभु राम की कृपा मान रहे हैं। दूसरी ओर भारी आर्डर मिलन की सम्भावना से व्यवसायी भी उत्साहित हैं।

अपने विशिष्ट रंग और मजबूती को लेकर मिजार्पुर के अहरौरा पहाड़ी ये पत्थर देश विदेश में प्रसिद्ध है। अपने विशेष गुणों के कारण इन गुलाबी पत्थरों का कोई सानी नहीं है। अशोक चक्र सहित देश के कई ऐतिहासिक भवनों का साक्षी है। विशेषज्ञ इन पत्थरों की आयु पांच हजार साल आंकते है। इन पत्थरो की चर्चा उत्तर प्रदेश  की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कारण पूरे देश में हुई। अम्बेडकर पार्क,कांशीराम स्मारक समेत कई स्मारकों में इन्ही पत्थरों का प्रयोग किया गया जिससे पूरे देश में गुलाबी पत्थर चर्चा में आया।

प्रदेश में कोरोना में कमी, फिर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता : सहगल

सूत्रों के अनुसार राम मंदिर के नींव में मंदिर निर्माण की कार्यदायी कम्पनी एलएनटी अहरौरा के गुलाबी पत्थर लगायेगी। पहले राजस्थान के भरतपुर खदान से पत्थर लिए जाने थे। कुछ अड़चन आने के बाद मिजार्पुरी गुलाबी पत्थरों लगाने का निर्णय लिया गया है। अहरौरा की विशेष खदानों इन पत्थरो के प्रयोग के पूर्व सभी टेस्ट करा लिए गये हैं। लैब टेस्ट में ये पत्थर खरे उतरे हैं। प्रथम फेज मे लगभग चालीस करोड़ रुपए के 4.5 लाख घन फीट गुलाबी पत्थरों के आर्डर दिए जायेंगे।

अहरौरा के पत्थर व्यवसायी रविशंकर कहते हैं कि हालांकि अभी कोई आर्डर नहीं मिला है लेकिन खबर उत्साह वाली है। मंदिर निर्माण में हम सब का भी योगदान रहेगा। उधर आमजन भी अति प्रसन्न है। उनका मानना है कि यह इतिहास में दर्ज होगा। हजारों साल बाद भी जब भी चर्चा होगी तो  मिजार्पुर के इन पत्थरों का नाम रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यकार बृजदेव पाण्डेय इन पत्थरों का इतिहास एवं इनसे बने भवनों की चर्चा करते हैं। बहरहाल, इन पत्थरों के उपयोग की सूचना पर व्यवसायी लाभ लेंगे पर आमलोग बहुत गर्वान्वित है। इसकी चर्चा हो रही है।

Tags: ram mandirup newsup news in hindfi
Previous Post

एसडीओ की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

Next Post

आज देश में किसान खुशहाल है, किसान स्वतंत्र है : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद छोटे बाल से हैं परेशान, तो ऐसे दूर करें समस्या

23/09/2025
Plants
धर्म

ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये पौधे, रुक जाएंगे तरक्की के रास्ते

23/09/2025
Bangles
धर्म

जीवन में सौभाग्य को बनाए रखने के लिए राशि अनुसार पहनें इन रंगों की चूड़ियां

23/09/2025
Bada Mangal
Main Slider

हनुमान जी के इन मंत्रों का करें जाप, करियर में मिलेगी तरक्की

23/09/2025
Shardiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि पर जरूर करें 9 दुर्गा के बीज मंत्रों का जाप

23/09/2025
Next Post
Swatantra Dev

आज देश में किसान खुशहाल है, किसान स्वतंत्र है : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

azam khan

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, इस मामले में लगाई अंतरिम रोक

23/08/2023
Arvind Kejriwal

MCD Elections: AAP ने जारी की कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, 70 महिलाओं पर जताया भरोसा

12/11/2022

पीरियड्स के दौरान ये काम करना होता है सुरक्षित

06/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version