• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीवन में सौभाग्य को बनाए रखने के लिए राशि अनुसार पहनें इन रंगों की चूड़ियां

Writer D by Writer D
23/09/2025
in धर्म, Main Slider, फैशन/शैली
0
Bangles

Bangles

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू और सनातन धर्म में शादी के बाद सुहागिन महिलाओं के लिए श्रृंगार करने को लेकर विशेष महत्व बताया गया है।धार्मिक मान्यता के मुताबिक चूड़ियों (Bangles) को सुहाग की निशानी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में चूड़ियों को पति के भाग्य और वैवाहिक जीवन से भी जोड़ा गया है। आइये जानते हैं कि जीवन में सौभाग्य को बनाए रखने और सुख समृद्धि के लिए महिलाओं को किस रंग की चूड़ी जरूर पहननी चाहिए।

किस रंग की चूड़ी (Bangles)  पहनना होता है जरूरी

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए शादी के बाद महिलाओं को दोनों हाथों में सिर्फ 1-1 पीले रंग की चूड़ी पहन लेनी चाहिए। वैवाहिक जीवन के लिए अति उत्तम माना जाता है। यह रंग पति के लिए काफी शुभ माना जाता है। यह रंग दूरियां कम करने में मदद करती है। शास्त्रों के मुताबिक इस उपाय को अपनाने से वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहता है।

राशि के अनुसार रंगों की चूड़ियां (Bangles) पहने –

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है और इसलिए आपकी राशि के लिए लाल रंग शुभ है। इसलिए अगर आप लाल रंग की चूड़ियां पहनती हैं तो आपके साथ जीवनसाथी के लिए भी यह शुभ हो सकता है। आप लाल से मिलते-जुलते नारंगी रंग की चूड़ियां भी पहन सकती हैं।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लिए सुनहरे या भूरे रंग की चूड़ियां पहनना फायदेमंद होगा। इस रंग की चूड़ियां आपके पति की सफलता का कारण बन सकती हैं। यदि आपकी शादी नहीं हुई है तब भी आप इस रंग की चूड़ियां पहनें, जल्द ही जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि- आपकी राशि मिथुन है तो आप गुलाबी रंग की चूड़ियां पहनें। ये रंग आपके जीवन में सौभाग्य लाने में मदद करते हैं। ये चूड़ियां आपके पति के लिए भी सौभाग्य लाने में मदद करती हैं।

कर्क राशि- आपके लिए पीला या नारंगी रंग बेहद शुभ हो सकता है। अगर आप इन्हीं रंगों की चूड़ियां पहनती हैं तो आपके जीवन में भाग्य आ सकता है और ये आपके पति के लिए भी शुभ हो सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी सूर्य को माना जाता है और इसका जुड़ाव प्रकृति के साथ होता है। आप अगर हरे रंग की चूड़ियां पहनेंगी तो आपके परिवार में धन संपत्ति आएगी और पति के जीवन में सौभाग्य बना रहेगा।

कन्या राशि- आपके लिए बैंगनी रंग की चूड़ियां पहनना बहुत शुभ होगा। अगर आप इस रंग की चूड़ियां पहनती हैं तो आपके पति के लिए भी सफलता के योग बनते हैं। इस रंग से आपके जीवन की सुख-समृद्धि बनी रहती है।

तुला राशि- तुला राशि की लड़कियों के लिए किसी भी हल्के हरे रंग की चूड़ियां पहनना बेहद फायदेमंद हो सकता है। ये रंग आपके जीवन में भाग्य लेकर आ सकते हैं और आपके पति के लिए भी शुभ हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- अगर आप नारंगी रंग की चूड़ियां पहनती हैं तो ये आपके लिए बहुत शुभ हो सकती हैं। इस रंग की चूड़ियां आपके जीवनसाथी के लिए भी सौभाग्य ला सकती यहीं और उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकते हैं।

धनु राशि- आपके लिए पीले रंग की चूड़ियां सबसे शुभ होंगी। अगर आप इन रंगों की चूड़ियां किसी भी शुभ अवसर पर पहनेंगी तो आपके जीवन में सौभाग्य बना रहेगा।

मकर राशि- आपको हमेशा कई रंगों को मिलाकर चूड़ियां पहननी चाहिए। आपके लिए मिले-जुले रंगों की चूड़ियां शुभ मानी जाती हैं। मिले-जुले रंगों की चूड़ियां पति के जीवन में भी सौभाग्य जोड़ती हैं।

कुंभ राशि- जिस तरह आपके लिए गहरे रंग के कपड़े शुभ माने जाते हैं, उसी तरह गहरे रंग की चूड़ियां भी आपके जीवन में सौभाग्य जोड़ने में मदद करेंगी। यह आपके संबंधों को मजबूत करने में भी मदद करेंगी।

मीन राशि- आपके लिए नारंगी रंग की चूड़ियां सबसे ज्यादा शुभ हैं और ये आपके पति के जीवन में भी सफलता के योग बनाने में मदद करेंगी।

Tags: AstrologyAstrology tipsvastu shastraVastu Tips
Previous Post

हनुमान जी के इन मंत्रों का करें जाप, करियर में मिलेगी तरक्की

Next Post

ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये पौधे, रुक जाएंगे तरक्की के रास्ते

Writer D

Writer D

Related Posts

Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Thin Hair
फैशन/शैली

बालों को मजबूत बनाएंगे ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

28/06/2026
diet
फैशन/शैली

दही का सेवन सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें जरूर

28/06/2026
Doorbell
फैशन/शैली

डोर बेल लगवाते समय न करें ये गलतियां, हो जाएगा अनर्थ

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
Next Post
Plants

ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये पौधे, रुक जाएंगे तरक्की के रास्ते

यह भी पढ़ें

India Food Expo

कृषि आधारित एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 2 नवंबर से राष्ट्रीय सेमिनार

29/10/2022
Nand Gopal Nandi

मंत्री नंदी ने ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस‘ पर पत्रकारों व मीडिया कर्मियों को दी शुभकामनाएं

30/05/2021
Deep Sidhu

लाल किला पर हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

09/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version