• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी के बाद पहली रसोई के लिए ट्राई करें ये रेसिपीज, ससुराल में सब हो जाएंगे इंप्रेस

Writer D by Writer D
20/10/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Sweet Recipes

Sweet Recipes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शादी के नाम से ही लड़कियां रोमांचित हो जाती है। लेकिन शादी के साथ ही आती हैं ढेर सारी जिम्मेदारियां। जिसकी शुरुआत सबसे पहले रसोई से होती है। पहली रसोई की घबराहट तो हर लड़की होती है। अगर ससुराल में सबको इंप्रेस करना चाहती हैं तो पहले से ही बनाना सीख लें पहली रसोई के लिए ये स्वीट रेसिपी (Sweet Recipes)। जिसे खाकर सब आपके पाक कला की तारीफ करेंगे।

बूंदी फ्रूट क्रीम

सामग्री: • सादी बूंदी: 1 पैकेट • फूड कलर: 1 चुटकी • बारीक कटे मिले-जुले फल: 1 कप • फ्रेश क्रीम: 1 कप • वनिला एसेंस: 2-3 बूंद • चीनी: 1 कप • बारीक कटे मेवे: आवश्यकतानुसार

विधि: एक पैन में एक चप चीनी और आधा कप पानी मिलाकर गाढ़ी चाशनी तैयार कर लें। इस चाशनी में अपनी पसंद का कोई भी फूड कलर मिला लें। आप चाहें तो चाशनी को दो-तीन हिस्सों में बांट कर अलग-अलग फूड कलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस चाशनी में सादी बूंदी डाल कर अच्छे से मिलाएं। बूंदी जैसे ही थोड़ी चाशनी सोख ले इसे चाशनी से निकाल लें। अब फ्रेश क्रीम में 2-3 बूंद वनिला एसेंस डालकर अच्छे से मिलाएं। अब डेजर्ट गिलास लें, इसमें एक चम्मच बूंदी डालें, इसके ऊपर फ्रेश क्रीम फैलाएं और फिर कटे हुए फलों की एक परत लगाएं। ऐसे करते हुए गिलास ऊपर तक भरने तक लेयर्स दोहराएं। सबसे ऊपर फेंटी हुई क्रीम डालें और बारीक कटे मेवों से गार्निश कर फ्रिज में दो-तीन घंटे रखें और ठंडा सर्व करें।

मखाना खीर

सामग्री: • मेवों के पाउडर के लिए मखाना: 1/2 कप • काजू: 2 बड़े चम्मच • बादाम: 2 बड़े चम्मच खीर के लिए • दूध: 4 कप • केसर: चुटकी भर • चीनी: 1/4 कप • इलायची पाउडर: 1/2 चम्मच भूनने के लिए • घी: 1 चम्मच • बारीक कटा काजू: 2 • बारीक टा बादाम: 2 • किशमिश: 2 चम्मच • मखाना: 1 कप

विधि: आधा कप मखाना, दो बड़े चम्मच काजू और बादाम को मिक्सर के जार में डालकर बारीक पीस लें। कड़ाही में चार कप दूध और केसर डालकर मिलाएं और अच्छी तरह से तरह से मिलाएं। अब दूध को लगातार मिलाते हुए उसमें मखाना और मेवों का पाउडर डालें। दूध को लगातार मिलाते हुए हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं। अब इसमें एक चौथाई कप चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। दूध को तब तक उबालें, जब तक वह मलाईदार न हो जाए और फिर गैस ऑफ कर दें। एक पैन में एक चम्मच घी गर्म करें और उसमें काजू, बादाम, किशमिश और एक कप मखाना डालकर कुरकुरे होने तक भूनें। भुने मेवों को इलायची पाउडर के साथ तैयार खीर में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इस खीर को गर्म या ठंडा किसी भी तरह से सर्व करें।

अनानास रवा केसरी

सामग्री: • भूनने के लिए • घी: 1 चम्मच • कटा काजू: 10 • किशमिश: 10 शीरा के लिए • घी: 1 चम्मच • सूजी: 1 कप • कटा हुआ अनन्नास: 1 कप • चीनी: 1 कप • पानी: 3 कप • पीला फूड कलर: 3 चम्मच • घी: 1/2 कप • इलायची पाउडर: 1/4 चम्मच

विधि: पैन में एक चम्मच घी गर्म करें और उसमें पहले दस काजू और दो चम्मच किशमिश को सुनहरा होने तक भूनें। काजू-किशमिश को पैन से निकालें और उसी घी में सूजी को खुशबू आने तक भूनें। अब एक बड़ी कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करें और उसमें अनन्नास डालकर तीन से चार मिनट तक भूनें। अब कड़ाही में एक चौथाई कप चीनी और तीन कप पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अगर अनन्नास ज्यादा खट्टा है, तो आप चीनी की मात्रा बढ़ा सकती हैं। कड़ाही को ढककर अनन्नास के मुलायम होने तक पकाएं। अब मिश्रण को लगातार चलाते हुए कड़ाही में भुनी हुई सूजी डालकर मिलाएं। ध्यान रहे कि सूजी में गांठ न पड़े। अब कड़ाही में तीन-चौथाई कप चीनी और तीन चम्मच पीला फूड कलर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। कड़ाही में आधा कप घी डालकर मिलाएं और तब तक पकाएं, जब तक कि घी सूजी को अच्छी तरह से सोख न ले। ढककर सभी सामग्री को धीमी आंच पर पांच मिनट पकाएंं। काजू, किशकिश और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। गैस ऑफ करें और गर्मागर्म सर्व करें।

Tags: Sweet Recipes
Previous Post

बालों बने रहेंगे सिल्की, ऐसे रखें ख्याल

Next Post

इनके सेवन से करें शुगर लेवल नियंत्रित

Writer D

Writer D

Related Posts

potato for skin
फैशन/शैली

चेहरे पर निखार लाएगी रसोई में रखी ये चीज

29/04/2026
skin care
फैशन/शैली

ये पांच फल आपको बनाएंगे बेहद खूबसूरत

29/04/2026
Semolina
फैशन/शैली

खाने के सामान में पड़ जाते हैं कीड़े, तो आजमाए ये उपाय

29/04/2026
turmeric
धर्म

किचन में ये दो चीजें कभी न रखें एक साथ, शुरू हो जाएगा घर में क्लेश

29/04/2026
Hair
फैशन/शैली

बालों में तेल लगाकर सोना हो सकता है खतरनाक

29/04/2026
Next Post
Diabetes

इनके सेवन से करें शुगर लेवल नियंत्रित

यह भी पढ़ें

Surya

वैलेंटाइन डे से पहले सूर्य का कुंभ राशि में होगा प्रवेश, इन राशियों पर चढ़ेगा प्यार का रंग

02/02/2024
Ashraf

अशरफ के गुर्गे को रिश्वत लेकर छोड़ने वाले पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, दरोगा सहित 4 निलंबित

09/04/2023
Murder

अखांडा संचालक की गोलियां से भूनकर हत्या, दंगल में मचा हड़कंप

26/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version