• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में कोरोना में कमी, फिर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता : सहगल

Writer D by Writer D
17/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Navneet sehgal

नवनीत सहगल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है फिर भी सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

श्री सहगल ने बृहस्पतिवार शाम यहां लोक भवन में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना में कमी आ रही है फिर भी सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। बचाव ही सबसे बेहतर इलाज है। विशेषकर खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चे सार्वजनिक स्थानों व कार्यक्रमों में जाने से परहेज करें।

उन्होंने बताया कि सरकार ने कोविड संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया है। अब तक 2.15 करोड़ से अधिक टेस्ट किये जा चुके है। घर-घर सर्वें का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सर्विलांस के माध्यम से लगभग 14.85 करोड़ लोगों तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड-19 संक्रमण की जानकारी भी ली गयी है। उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सबसे अधिक कोरोना संक्रमण की जांच की गयी है और इतनी बड़ी संख्या में लोगों से सम्पर्क किया गया है।

नकली प्लाज्मा चढ़ने से मरीज की हुई मौत, मामला दर्ज करने वाले परिजनों को धमकियां

इस बीच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 1,54,542 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक 2,19,99,031 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1539 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 18,150 कोरोना के एक्टिव मामले में से 7,945 लोग होम आइसोलेशन में हैं। राज्य में अब तक 3,30,778 लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं तथा 3,22,833 लोगों ने अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है।

उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1802 लोग इलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 5,44,503 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 95.39 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,74,724 क्षेत्रों में 4,88,311 टीम दिवस के माध्यम से 3,04,84,645 घरों के 14,85,69,032 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से कल एक दिन में 4184 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 2,80,554 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया।

लखनऊ में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीन के भण्डारण के साथ-साथ वैक्सीन लक्षित समूहों को लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही वैक्सीन के लिए तकनीकी लोगों को प्रशिक्षण देने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि शीतकाल के समय विशेष सावधानी बरते और सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें।

Tags: corona cases in upCorona vaccine updatescorona virus updatesCOVID-19up news
Previous Post

नकली प्लाज्मा चढ़ने से मरीज की हुई मौत, मामला दर्ज करने वाले परिजनों को धमकियां

Next Post

वकील की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Semolina
Main Slider

खाने के सामान में पड़ जाते हैं कीड़े, तो आजमाए ये उपाय

25/08/2026
sour-sweet potatoes
Main Slider

डिनर में बनाएं आलू की ये चटपटी डिश, देखें रेसिपी

25/08/2026
Tulsi Manjri
Main Slider

यहां रखें तुलसी की मंजरी, घर में होगा धन का आगमन

25/08/2026
CM Dhami
Main Slider

चम्पावत से ऊधमसिंह नगर तक विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए करीब ₹6 करोड़

24/08/2026
Prashast 2.0
उत्तर प्रदेश

प्रशस्त 2.0 से समावेशी शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, स्क्रीनिंग से पहले तैयार होंगे शिक्षक

24/08/2026
Next Post

वकील की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, CCTV खंगाल रही है पुलिस

यह भी पढ़ें

CM योगी ने वाराणसी-चंद्रप्रभा ईको टूरिज्म का वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

28/10/2021
लेबनान में धमाका

फिर भीषण धमाके से दहला लेबनान, हिजबुल्लाह आतंकियों के गढ़ में हुआ विस्फोट

23/09/2020
Nutmeg

इस मसाले के जादुई फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

18/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version