• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, निफ्टी 18 हजार के पार हुआ

Writer D by Writer D
13/09/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार चौथे दिन तेजी का रुख बना हुआ है। पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के कारण एनएसई का निफ्टी 5 अप्रैल के बाद आज पहली बार 18 हजार अंक के दायरे को पार करने में सफल रहा है। सेंसेक्स भी 60,500 अंक के दायरे को पार करके कारोबार कर रहा है। आज कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है।

शुरुआती कारोबार (Share Market) में बीएसई और एनएसई के सभी इंडेक्स मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। खरीदारी के सपोर्ट से रियल्टी, मेटल, ऑटोमोबाइल, आईटी और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी बनी हुई थी। अभी तक के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 29 शेयर खरीदारी के सपोर्ट से हरे निशान में और एक शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 44 शेयर हरे निशान में और 6 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से टाइटन कंपनी, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी बनी हुई थी। दूसरी ओर सिप्ला, सन फार्मास्युटिकल्सस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, डिवीज लेबोरेट्रीज और बजाज ऑटो के शेयरों में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 293.16 अंक की तेजी के साथ 60,408.29 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में खरीदारों ने चौतरफा खरीदारी शुरू कर दी, जिसके कारण सेंसेक्स तेजी से ऊपर चढ़ने लगा। शुरुआती आधे घंटे के कारोबार के बाद बिकवाली के मामूली दबाव के कारण सेंसेक्स की गति में थोड़ा ब्रेक भी लगा।

यूपी के आसमान में दिखी रहस्यमयी लाइट ट्रेन…, जानें Elon Musk से इसका कनेक्शन

हालांकि इस बिकवाली के असर को खत्म करने के लिए लिवाल थोड़ी ही देर में एक्टिव हो गए और दोबारा बाजार की रफ्तार तेज कर दी। लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स सुबह 10:15 बजे 422 अंक की बढ़त के साथ 60,537.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 108.10 अंक की मजबूती के साथ 18,044.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी को शुरुआती मिनट में बिकवाली का हल्का दबाव भी झेलना पड़ा। थोड़ी देर बाद ही बाजार में तेज खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण निफ्टी भी तेजी के साथ ऊपर की ओर चढ़ने लगा। बाजार में बीच-बीच में बिकवाली का मामूली झटका भी लगता रहा। इसके बावजूद निफ्टी के ऊपर चढ़ने की रफ्तार लगातार बनी रही। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 121.70 अंक की बढ़त के साथ 18,058.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आने वाली है पीएम किसान की 12वीं किस्त, सरकार ने इन किसानों को दी बड़ी राहत

पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों वजह से घरेलू शेयर बाजार ने आज प्री ओपनिंग सेशन में भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 294.23 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,444.86 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 88.65 अंक यानी 0.48 प्रतिशत मजबूत होकर 18,025 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 321.99 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,115.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 103 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,936.35 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

यूपी के आसमान में दिखी रहस्यमयी लाइट ट्रेन…, जानें Elon Musk से इसका कनेक्शन

Next Post

पालतू कंगारू हुआ खूंखार, ले ली मालिक की जान

Writer D

Writer D

Related Posts

स्वास्थ्य

भारत का फार्मा सेक्टर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से नवाचार-आधारित उद्योग बनने की दिशा में

13/04/2026
RBI
Business

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

08/04/2026
Share Market
Business

जंग थमी, बाजार भागा! सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी

08/04/2026
Gold-Silver
Business

आज सस्ता हुआ सोना! चांदी ने मारी बाजी, जानें नया रेट

05/04/2026
Kerosene
Business

LPG Crisis: फिर शुरू होगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों से भी होगी सप्लाई

30/03/2026
Next Post
Kangaroo

पालतू कंगारू हुआ खूंखार, ले ली मालिक की जान

यह भी पढ़ें

GST

GST में अब रह जाएंगे सिर्फ 2 स्लैब, वित्त मंत्रालय का प्रस्ताव, जानें क्या-क्या बदलेगा?

15/08/2025
Imprisonment

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की जेल

04/02/2023
Navneet Sehgal

प्रदेश में पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों द्वारा मजदूरों को काम दिया जा रहा : सहगल

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version