Main Sliderअंतर्राष्ट्रीय

पालतू कंगारू हुआ खूंखार, ले ली मालिक की जान

पर्थ। आस्ट्रेलिया में कंगारू (Kangaroo)  के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसने उसे पालतू जानवर के रूप में घर पर रखा था। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पर्थ से 400 किलोमीटर दूर रेडमंड में सोमवार को एक व्यक्ति पर उसके ही पालतू कंगारू (Kangaroo) ने हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई।

ऑस्ट्रेलिया को कंगारुओं (Kangaroo) का घर कहा जाता है। यहां करीब पांच करोड़ से अधिक कंगारू हैं। महाद्वीप में कंगारुओं के हमले की घटनाएं दुर्लभ हैं। वर्ष 1936 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में किसी कंगारू के हमले की यह पहली घटना है। कंगारू आस्ट्रेलिया में पाया जानेवाला स्तनधारी पशु है।

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, निफ्टी 18 हजार के पार हुआ

यह आस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु भी है। इन्हें 1773 में सबसे पहले कैप्टन कुक ने देखा था। महत्वपूर्ण यह है कि कंगारू (Kangaroo) केवल आस्ट्रलिया में ही पाए जाते हैं। वहां अब तक इनकी 21 प्रजातियों का पता चल सका है।

Related Articles

Back to top button