• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी का झांसा देकर सिपाही ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
20/09/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
FIR lodge

FIR lodge

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना सैफई में तैनात सिपाही पर महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत एसएसपी से मुलाकात कर की है। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी के आदेश पर आरोपी सिपाही के खिलाफ पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि थाना सैफई पर तैनात सिपाही संजय यादव ने गश्त के दौरान उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने शादी का झांसा देकर उसे मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद में एक मकान में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसने बताया कि सिपाही संजय यादव पिछले तीन वर्षों से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है और अब शादी करने के लिए मना कर रहा है।

शनिवार देर शाम पीड़ित महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह से मुलाकात कर अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद मामला एसएसपी ने संज्ञान में लेते हुए सीओ सैफई से मामले की जांच करवाई और जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी सिपाही के खिलाफ थाना सैफई पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी, शादी के कुछ दिन बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी।

बताया कि सैफई थाना में तैनात सिपाही संजय यादव ने गांव में गश्त के दौरान उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने शादी का झांसा देकर उसे भिंड मध्यप्रदेश के गोहद में एक मकान में ले जाकर रख दिया और उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई, तो आरोपी ने चाय व खाने में दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया।

विरोध करने पर मारपीट करते हुए जातिसूचक गालिया और जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद जब उसने शादी का दबाव डाला तो सिपाही ने पुलिस में होने की धमकी देते हुए मना कर दिया। जिसके बाद सिपाही पर कार्यवाही की मांग करते हुए उसने बीते तीन सितम्बर को मामले की ऑनलाइन शिकायत की और थाना में तहरीर दी, लेकिन पुलिस के द्वारा के द्वारा आरोपी सिपाही के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई।

मुकदमें के बाद आरोपी सिपाही उसके परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाने लगा और मना करने पर भाई और पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।

एसएसपी ने बताया कि प्रार्थना मिलने के बाद जांच में सत्यता पाए जाने पर आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और थाना सैफई में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।

Tags: crime newsEtawah newsup news
Previous Post

पड़ोसियों से विवाद कर युवक ने की फायरिंग, तमंचा लहराकर तीन घंटे पुलिस को छकाया

Next Post

जाली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह की महिला मालदा से गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Next Post
women arrested

जाली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह की महिला मालदा से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

12 दिन बाद रणजीत सागर डैम में मिला लेफ्टिनेंट कर्नल का शव, को-पायलट की तलाश जारी

16/08/2021
sex racket

देह व्यापार में लिप्त तीन युवक-युवतियां गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

01/06/2021
Stray Animals

यूपी को छुट्टा जानवरों से मिलेगी मुक्ति, इस बड़ी योजना पर शुरू हुआ काम

04/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version