• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी को छुट्टा जानवरों से मिलेगी मुक्ति, इस बड़ी योजना पर शुरू हुआ काम

Writer D by Writer D
04/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Stray Animals

Stray Animals

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने तथा दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले छुट्टा जानवरों (Stray Animals) से प्रदेश को मुक्ति दिलाने की तैयारी है। इनके लिए बड़ी योजना पर काम होगा। लेकिन इससे पहले छुट्टा जानवरों की सही संख्या पता करने लिए इनका सर्वे कराया जा रहा है। सत्यापन व गणना शहरों व गांवों से लेकर कस्बों तक में हो रही है। इसमें पता किया जा रहा है कि किस इलाके, गांव, खलिहान, चरागाह, कस्बे, मोहल्ले व शहर में कितने छुट्टा गौवंश हैं। इनके आंकड़े आने के बाद इनकी संख्या के आधार पर जानवरों को सुरक्षित रखने काम शुरू होगा। नई गौशालाएं, कान्हा उपवन व नंदीशाला बनाए जाएंगे। अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

गांवों से लेकर शहरों तक सभी जगह छुट्टा जानवरों (Stray Animals) से लोग परेशान

गांवों से लेकर शहरों तक सभी जगह छुट्टा जानवरों (Stray Animals) से लोग परेशान हैं। गांवों में यह जहां किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं वहीं शहरों में छुट्टा जानवर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। प्रदेश के तमाम जिलों में किसान काफी परेशान हैं। लखनऊ में भी किसान इनकी वजह से काफी ज्यादा परेशान हैं। उनकी फसलें तबाह हो रही हैं।

शासन ने 31 अक्तूबर 2023 को आदेश जारी कर निराश्रित गौशवंश को आश्रय स्थलों में संरक्षित करने का निर्देश दिया था। इनके लिए गौशालाएं बनाने को कहा था। जानवरों की सही संख्या का आंकलन न होने की वजह से इसके अनुसार संसाधन विकसित करने में दिक्कतें हो रही थीं। इसी वजह से अब सभी गौवंश व निराश्रित जानवरों की गणना करायी जा रही है। इनकी वास्तविक संख्या पता करने का काम शुरू हो गया है। आंकड़े आने के बाद उनकी संख्या के आधार पर संसाधन विकसित किए जाएंगे। नयी गौशालाएं, आश्रय स्थल, कान्हा उपवन व नन्दीशाला विकसित होंगे। बाद में चिन्हित जानवरों को पकड़कर इन्हें रखा जाएगा। इससे किसानों को राहत होगी।

सभी बीडीओ व नगर निगम को दी जिम्मेदारी

लखनऊ में सीडीओ अजय जैन ने 18 अक्तूर 2024 को निराश्रित गौवंश व जानवरों की गणना करने का आदेश जारी किया है। अपने आदेश में उन्होंने लिखा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण कर रहे निराश्रित गौवंश व जानवरों की गणना व सत्यापन तत्काल शुरू किया जाए। वास्तविक निराश्रित गौवंश की संख्या संकलित की जाए।

शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्‍स 1400 अंक टूटा

संकलित सही सूचना मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के माध्यम से उनके पास प्रस्तुत की जाए। ताकि संकलित सूचना उच्च अधिकारियों को समय पर कार्यवाही के लिए भेजी जा सके।

उन्होंने कहा है कि सभी बीडीओ, अधिशासी अधिकारी, उप जिलाधिकारी के प्रति हस्ताक्षरोपरान्त इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे उनके क्षेत्र में बेसहारा गौवंश की गणना शत प्रतिशत पूरी हो चुकी है। कोई भी गौवंश व जानवर सत्यापन से छूटा नहीं है।

Tags: lucknow animalsStray Animalsup news
Previous Post

एनसीपी के नेता पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में दामाद की मौत

Next Post

विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाएगी सरकार: मनोज सिन्हा

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

कैंसर पीड़ित मॉ-बाप को बेटे कर रहे थे घर से बेदखल, डीएम करेंगे जिला बदर

12/11/2025
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

12/11/2025
'Sans Abhiyan 2025-26' was launched
राष्ट्रीय

हर बच्चे की सांसें सुरक्षित रहें, स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़े उत्तराखंड

12/11/2025
Car Blast
Main Slider

चुनाव के समय ही क्यों… दिल्ली कार ब्लास्ट की टाइमिंग पर मंत्री ने उठाए सवाल

12/11/2025
cm yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में ट्रॉफी का आना यूपी के स्वर्णिम इतिहास का स्मरण कराने वाला क्षणः सीएम योगी

12/11/2025
Next Post
LG Manoj Sinha

विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाएगी सरकार: मनोज सिन्हा

यह भी पढ़ें

pm modi

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने किया नमन

23/01/2021

भाजपा का बुलडोजर बोलता नहीं, माफिया की बोलती बंद करता है : सीएम योगी

02/03/2022
Uddhav Thackeray

बीजेपी ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज़, कहा- खत्म होने वाला है दुनिया का सबसे बड़ा Work from Home

22/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version