• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटा ही निकला मां का कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
08/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलरामपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम रघवापुर में बीते दिनों मिली महिला के शव मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। घटना में पुत्र ही मां का कातिल निकला है। पुलिस की पूछताछ में हत्या (Murder) की बात पुत्र ने स्वीकार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली देहात में बीती 04 अगस्त 2022 को प्रेम नारायण गिरी ने तहरीर दी। बताया कि उनकी पत्नी प्रेमा देवी का शव ग्राम रघवापुर के पास गन्ने के खेत में मिला है। तहरीर में बताया गया कि गांव के ही बैजनाथ आदि से उनकी जमीनी विवाद को लेकर मुकदमेबाजी रही है। जिसकी रंजिश में बैजनाथ गिरी, भगवती गिरी, लवकुश तथा संजय ने पत्नी की हत्या (Murder) कर दी गई है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी गई।

विवेचना के दौरान पूछताछ से प्रकाश में आया कि मृतका प्रेमा देवी 03 अगस्त 2022 को दोपहर 02:00 बजे से लापता थी तथा घरवालों द्वारा पुलिस को अगले दिन सूचना दी गई। परिजनों ने जिन पर हत्या (Murder) का आरोप लगाया गया उनके कार्यस्थल तथा कॉल डिटेल रिकॉर्ड से प्राप्त लोकेशन से घटनास्थल के आसपास पता नहीं पाया गया।

कड़ाई से पूछताछ करने में यह प्रकाश में आया कि मृतका प्रेमा देवी अपने पुत्र नंदलाल के कोई संतान न होने पर अक्सर उलाहना देते थी तथा ”निरबंसिया” इत्यादि कहती थी। वहीं इसको लेकर आये दिन कहासुनी होती थी। 03 अगस्त को मां और बेटे में दूध खराब होने को लेकर कहासुनी हुई तथा दिन में घटनास्थल के पास भी कुछ बहस हुई थी। जिसका समर्थन परिवारीजनों तथा चश्मदीद साक्षी द्वारा किया गया।

पुलिस ने पुत्र नंदलाल (35) को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की जिस पर उसने मां की हत्या की बात कबूल कर ली। बताया कि उसने गुस्से में लाठी से मां को मारा जिससे गन्ने के खेत की मेड़ पर ही उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना उसने परिवारीजनों से भी छुपाई तथा अगले दिन शव मिलने पर उसके पिता द्वारा विपक्षियों के विरुद्ध हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया गया। अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बांस का डंडा भी बरामद करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Balrampur newscrime news
Previous Post

अवैध संबंधों के शक में दिहाड़ी मजदूर की हत्या

Next Post

जमीनी विवाद में चला भाला फरसा, दो होमगार्ड भाइयों में एक की मौत, दूसरा घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू करें: मुख्यमंत्री

05/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का किया आकस्मिक निरीक्षण

05/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जब तक शरीर में खून की एक भी बूंद तब तक इस मिट्टी के लिए संघर्ष करते रहेंगे: एके शर्मा

05/02/2026
Divyangjan Rojgar Abhiyaan
उत्तर प्रदेश

यूपी में 06 से 13 फरवरी तक चलेगा “दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0”

05/02/2026
CM Abhyudaya Yojana
Main Slider

अभ्युदय योजना से जुड़े 77 अभ्यर्थी यूपीपीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा में सफल

05/02/2026
Next Post
murder

जमीनी विवाद में चला भाला फरसा, दो होमगार्ड भाइयों में एक की मौत, दूसरा घायल

यह भी पढ़ें

Sharadiya Navratri

9 दिन का नवरात्रि व्रत का पारण कब है? जानें व्रत खोलने का सही नियम

06/04/2025
Shri Ram Airport

श्रीराम एयरपोर्ट के रनवे का कार्य पूरा हुआ

01/09/2023
CM Dhami

धामी ने डा.चौधरी को किया सम्मानित

19/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version