• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब कारोबारियों को नहीं होगी जेल, योगी सरकार ने खत्म किए 13 सख्त नियम

Writer D by Writer D
29/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने उद्योग और व्यापार जगत को राहत देने वाला एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली कैबिनेट ने ‘उत्तर प्रदेश सुगम व्यापार (प्रावधानों का संशोधन) अध्यादेश-2025’ को मंजूरी दे दी। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए पारित इस अध्यादेश के तहत राज्य में लागू 13 प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक अधिनियमों से लगभग 99 प्रतिशत आपराधिक प्रावधान हटा दिए गए हैं।

अब छोटे-मोटे उल्लंघनों पर उद्यमियों और व्यापारियों को जेल भेजने की बजाय आर्थिक दंड, चेतावनी या प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम इज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने और प्रदेश को निवेश के लिए सबसे अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

इन मुकदमों में रहता था डर

पहले कई पुराने और जटिल कानूनों में मामूली तकनीकी गलतियों पर भी जेल जाने का प्रावधान था, इससे उद्यमी डर के साए में काम करते थे। फैक्ट्री में रजिस्टर न रखने, दुकान का समय थोड़ा ज्यादा चलाने या बॉयलर का पेपर समय पर अपडेट न करने जैसे मामलों में भी मुकदमे और सजा का डर रहता था। अब इन 13 अधिनियमों में संशोधन कर आपराधिक धाराओं को हटा दिया गया है।

प्रमुख कानूनों में शामिल हैं…

फैक्ट्री अधिनियम
दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम
मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स एक्ट
बॉयलर अधिनियम
अनुबंध श्रमिक अधिनियम

इनमें से अधिकांश प्रावधान ब्रिटिश काल के हैं, जिन्हें आधुनिक व्यापार की जरूरतों के हिसाब से अपडेट नहीं किया गया था। सरकार का दावा है कि यह कदम 2027 तक यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देगा। पिछले साल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए थे, लेकिन कई निवेशक कानूनी जटिलताओं से बच रहे थे।

अब डिजिटल कंप्लायंस पोर्टल और सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम के साथ यह अध्यादेश निवेशकों को यह भरोसा दिलाएगा कि उत्तर प्रदेश में कारोबार करना सुरक्षित और आसान है।

हालांकि, इस फैसले पर कुछ श्रमिक संगठनों ने चिंता जताई है कि आपराधिक प्रावधान हटने से मजदूरों के हित प्रभावित हो सकते हैं। सरकार ने जवाब दिया है कि मजदूर सुरक्षा के मूल प्रावधान बरकरार हैं, केवल अनावश्यक आपराधिक धाराएं हटाई गई हैं। गंभीर उल्लंघनों (जैसे सुरक्षा मानकों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं) पर अभी भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Lucknow News
Previous Post

दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी संगठन ने दी धमकी, अमिताभ बच्चन से जुड़े हैं तार

Next Post

Bihar Election: जो पशुओं का चारा खा जाए, वह मनुष्य का हक भी डकार जाता हैः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया में बसपा के खिलाफ फेक सर्वे कराया जा रहा: मायावती

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Lal Krishna Advani
Main Slider

98 साल के आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, जेपी नड्डा ने जाना हाल

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Next Post
CM Yogi at the Shahpur rally

Bihar Election: जो पशुओं का चारा खा जाए, वह मनुष्य का हक भी डकार जाता हैः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

आत्महत्या

कैदी ने टावर से कूदकर की आत्महत्या, मुख्य प्रहरी समेत चार लोग निलंबित

02/11/2020

CM योगी ने अधिक से अधिक श्रमिकों को श्रमिक कल्याण योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश

18/09/2021
Asaram Bapu

आसाराम जोधपुर एम्स में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद हुए एडमिट

21/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version