• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नस्लीय हमला! सुपर मार्केट में घुसकर युवक ने की ताबड़तोड़ गोलियां, 10 की मौत

Writer D by Writer D
15/05/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
firing
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। अमेरिका (America) में नस्लीय हिंसा थमती नहीं दिख रही हैं। न्यूयॉर्क (NewYork) राज्य के बफेलो शहर में नस्लीय हिंसा की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक किशोर ने सुपरमार्केट में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग (fired) की और 10 लोगों को मौत (Death) के घाट उतार दिया। घटना के बाद 3 लोग गंभीर रूप से घायल (Injured) हैं।

बफेलो के पुलिस अधिकारियों ने इसे नस्लीय हिंसा माना है। दरअसल जिस सुपमार्केट में हमला किया गया है वह बफेलो शहर से कुछ किलोमीटर दूर उत्तर में है। इस इलाके में ज्यादातर अश्वेत ही रहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह हमलावर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बफेलो के सिटी पुलिस कमिश्नर जोसेफ ग्रामग्लिया के मुताबिक…

शनिवार को एक किशोर सुपरमार्केट के बाहर पहुंचा। वह मीलिट्री ड्रेस पहना हुआ था और हथियारों से लैस था। उसने आर्मी जैसा एक हेलमेट पहना हुआ था। हेलमेट में एक कैमरा लगा था, जिससे लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी। गाड़ी से उतरते ही उसने सुपरमार्केट के बाहर खड़े लोगों पर फायरिंग की। वहां 4 लोग थे, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई।

क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स ने दुनिया को कहा अलविदा, क्रिकेट वर्ल्ड में पसरा सन्नाटा

स्टोर के अंदर एक सुरक्षा गार्ड था, जो स्थानीय पुलिस से रिटायर्ड हुआ था। उसने हमलावर पर फायरिंग की। गोलियां हमलावर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं और उसे कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उसने गार्ड को मार गिराया। यहां से वह सुपरमार्केट के अंदर दाखिल हुआ और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। 13 लोगों को गोली लगी। 10 ने दम तोड़ दिया। 13 में से 11 अश्वेत (Black) और 2 श्वेत (white) थे।

हमले के कुछ ही देर में बफेलो पुलिस सुपरमार्केट के सामने पहुंच गई। हमलावर और पुलिस के बीच क्रॉस फायरिंग हुई। पुलिस ने हमलावर को सरेंडर करने के लिए कहा। हमलावर ने बंदूक अपनी गर्दन पर रख ली। पुलिस ने बंदूक फेंकने के लिए कहा और उसने बंदूक फेंक दी। हमलावर ने आत्मसमर्पण कर दिया।

पच्चीस हजार एक इनामी को एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार

हमलावर की पहचान बफेलो से करीब 200 मील (320 किलोमीटर) दक्षिण पूर्व के कोंकलिन में रहने वाले पेटन गेंड्रोन (18) के रूप में हुई। गेंड्रोन को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया।

Tags: # world newsamerica Newsinternational Newsnewyork news
Previous Post

क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स ने दुनिया को कहा अलविदा, क्रिकेट वर्ल्ड में पसरा सन्नाटा

Next Post

शादी समारोह में गई 10 साल की मासूम के साथ हैवनियत, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Nobel Prize in Literature
Main Slider

हंगेरियन लेखक लास्ज़लो क्राज़्नाहोरकाई को मिला नोबेल साहित्य पुरस्कार

09/10/2025
Nobel Prize in Physics announced
Main Slider

फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, ये वैज्ञानिक होंगे सम्मानित

07/10/2025
Jaffar Express
अंतर्राष्ट्रीय

जाफर एक्सप्रेस पर हमला! पाकिस्तानी सेना के कई जवानों के मारे जाने की आशंका

07/10/2025
Mary E. Brunko, Fred Ramsdell and Shimol Sakaguji to receive Nobel Prize
Main Slider

मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोल साकागुजी को मिलेगा नोबेल पुरस्कार

06/10/2025
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप के तेज झटके से हिला ये देश, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

05/10/2025
Next Post
BJP leader accused of rape

शादी समारोह में गई 10 साल की मासूम के साथ हैवनियत, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

accused

मुठभेड़ में वांछित चार बदमाश गिरफ्तार, तमंचे व कारतूस बरामद

23/05/2021
Panic Attack

‘थोड़ा रुकिए…’ टीवी पर रिपोर्टर को आया पैनिक अटैक

15/08/2024
Gotabaya Rajapaksa

7 हफ्ते बाद श्रीलंका वापस लौटे पू्र्व राष्ट्रपति राजपक्षे, प्रदर्शनों के बीच छोड़ दिया था देश

03/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version