• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होटल में खाना खाने गए युवक की हॉकी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति की हॉकी से पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब वह अपने मित्र के साथ होटल में खाना खाने गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि युवक की हत्या का आरोप उसकी पत्नी के भाई पर ही लगा है। जानकारी के मुताबिक अलीगंज के त्रिवेणीनगर निवासी 32 साल के सुमित मिश्रा ने मड़ियांव की रहने वाली मानसी से लव मैरिज की थी।

शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्ते खराब होने लगे और इसके बाद नाराज होकर मानसी अपने मायके चली गई थी। मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले मानसी के परिजनों ने सुमित के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज करवा दिया था।

राकेश टिकैत के भांजे के घर पंचायत में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा

दहेज उत्पीड़न के केस के बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ने लगा। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (डीसीपी) नॉर्थ जोन देवेश पांडेय ने इस संबंध में बताया कि सुमित अपने दोस्तों के साथ गल्ला मंडी के पास जनता होटल पर खाना खाने गया था। इसी बीच मानसी का भाई आयुष पांडेय भी अपने ड्राइवर आदेश उर्फ जीतू के साथ पहुंचा और सुमित पर हमला कर दिया।

डीसीपी के मुताबिक आयुष, सुमित और उसके दोस्त की हॉकी से पिटाई करने लगा दोनों को मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्त का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

राकेश टिकैत के भांजे के घर पंचायत में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा

Next Post

पाॅलिटिकल टूरिज्म पर निकली प्रियंका, यूपी का माहौल खराब कर रही हैं : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Turmeric
Main Slider

बालों पर जादुई असर डालती है हल्दी, जानें इससे मिलने वाले फायदे

18/09/2025
Guru Brihaspati
Main Slider

इस दिन गुरु का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

18/09/2025
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस कब मनाया जाएगा? जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

18/09/2025
Sharadiya Navratri
Main Slider

नवरात्रि में इस दिशा में स्थापित करें कलश और मूर्ति, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

18/09/2025
Lord Vishnu
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है भगवान विष्णु की पूजा, नहीं मिलता पूर्ण फल

18/09/2025
Next Post
Swatantradev

पाॅलिटिकल टूरिज्म पर निकली प्रियंका, यूपी का माहौल खराब कर रही हैं : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

Landslide on the old route leading to Vaishno Devi temple

वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन, 4 तीर्थयात्री घायल

21/07/2025
medical facilities in up

चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने में यूपी की ऊंची उड़ान

24/07/2021
arrested

नक्सलियों का मददगार चिकित्सक को पुलिस दबोचा, पूछताछ जारी

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version