• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सफला एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, हर काम में मिलेगी सफलता

Writer D by Writer D
26/12/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Devuthani Ekadashi

Devuthani Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में सफला एकदशी (Saphala Ekadashi) के व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। मान्यता के अनुसार, सफला एकादाशी पर भगवान विष्णु का पूजन करने वालों की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही जो भी इस दिन व्रत करता है, भगावन विष्णु की कृपा से उसे हर काम में सफलता प्राप्त होती है। मान्यता है कि सफला एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है। इस व्रत को करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।

सफला एकादशी (Saphala Ekadashi) 

हिंदू पंचांग के अनुसार, सफला एकादशी आज यानी 26 दिसंबर को मनाई जाएगी। बुधवार यानी आज रात 10 बजकर 28 मिनट पर सफला एकादशी की तिथि शुरू होगी। ये तिथी 27 दिसंबर को देर रात 12 बजकर 43 मिनट पर खत्म होगी। हिंदू धर्म में तिथि की गणना सूर्योदय के बाद होती है। ऐसे में 26 दिसंबर को सफला एकादशी मनाई जाएगी। व्रत भी 26 दिसंबर को ही रखा जाएगा।

भगवान विष्णु की करें ध्यान

इस दिन पूजन और व्रत के साथ ही भगवान विष्णु के विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। शास्त्र कहते हैं कि सफला एकादशी पर नारायण के मंत्रों के जाप से सभी कष्ट और बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही जीवन में तरक्की की नई राहें खुलती हैं। मान सम्मान भी बढ़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं हिंदू धर्म शास्त्रों में सफला एकादशी पर किन मंत्रों का जाप करने लिए कहा गया है। साथ ही सफला एकदाशी की पूजा विधि और इस दिन का महत्व क्या है।

इन मंत्रों का करें जाप

– ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात
– नमो भगवते वासुदेवाय
– ॐ नमो नारायणाय
– ॐ क्लीं विष्णवे नमः
– ॐ अं प्रद्युम्नाय नमः
– ॐ आं संकर्षणाय नमः
– ॐ अ: अनिरुद्धाय नमः

पूजा विधि

– सफला एकादशी (Saphala Ekadashi) पर प्रात: काल स्नान के बाद भगवान विष्णु का स्मरण और व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
– इसके बाद पूजा की तैयारी करनी चाहिए। पूजा के समय पीला कपड़ा बिछाना चाहिए। फिर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए।
– भगवान को गंगाजल से स्नान कराके नए वस्त्र पहनाने चाहिए और तिलक करना चाहिए।
– भगवाल को पीले रंग के फूल और फल चढ़ाने चाहिए। साथ ही पीले रंग का चंदन लगाना चाहिए।
– भगवान को धूप दीप दिखाकर दूध, दही, घी, शहद और चीनी से बने पंचामृत का भोग लगाना चाहिए।
– भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। सफला एकादशी की व्रत कथा भी पढ़नी चाहिए।
– अंत में भगवान की आरती करके पूजा समाप्त की जानी चाहिए। फिर प्रसाद वितरण कर खुद भी ग्रहण करना चाहिए।

सफला एकादशी (Saphala Ekadashi) का महत्व

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, सफला एकादशी (Saphala Ekadashi) पर भगवान का पूजन और व्रत करने से घर में खुशियां बनी रहती हैं। इस दिन तुलसी का पौधा लगाना भी शुभ माना गया है। इस दिन तुलसी लगाने से घर में धन धान्य बढ़ता है। घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। वहीं इस दिन व्रत करने से अक्षय पुण्य मिलता है।

Tags: Saphala EkadashiSaphala Ekadashi date
Previous Post

कब होगा सफला एकादशी का पारण, जानें विधि

Next Post

स्कार्फ़ बन रहा फैशन, जानें इसे पहनने के नए तरीके

Writer D

Writer D

Related Posts

Face Pack
Main Slider

इस स्किन पर ट्राई करें ये फेसपैक, मिलेगा गुलाबों सा निखार

22/04/2026
Pumpkin
फैशन/शैली

उम्र दिखेगी 5 साल कम, ऐसे करें इस सब्जी का इस्तेमाल

22/04/2026
Glowing Skin
फैशन/शैली

पाना चाहते हैं चांद जैसी खूबसूरती, आजमाएं ये फेसपैक

22/04/2026
Chhena Rasgulla
Main Slider

ये डिश हर मिठाई को देते हैं तगड़ी टक्कर

22/04/2026
Handwriting
फैशन/शैली

लिखावट से करें स्वभाव की पहचान

22/04/2026
Next Post
Scarf

स्कार्फ़ बन रहा फैशन, जानें इसे पहनने के नए तरीके

यह भी पढ़ें

Dr. Karthikeya Khanna

 पिता की प्रेरणा से मेडिकल सेवा देने आगे आया युवा डॉक्टर, कोविड मरीजों का कर रहा इलाज

30/04/2021
CM Yogi gave tractor keys to five farmers

किसान सम्मान दिवस में शामिल हुए सीएम योगी, पांच किसानों को दी ट्रैक्टर की चाबी

23/12/2025
Tractor Trolley Fell

पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 11 श्रद्धालुओं की मौत, CM योगी ने जताया दुख

15/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version