• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनीति के कालनेमि को वोट का तमाचा मारने की आवश्यकता : सीएम योगी

Writer D by Writer D
25/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, सुल्तानपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर/लखनऊ। भगवान राम के पुत्र कुश की नगरी कहे जाने वाले सुल्तानपुर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को विकास विरोधी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक चार चरणों में हुए मतदान के रुझान बताते हैं कि जनता ने विकास विरोधी विपक्षी दलों को नकार दिया है। और इन विपक्षी दलों के नेताओं ने अभी से 11 मार्च को  विदेश भागने के लिए अपने टिकट बुक करा लिए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों में भाजपा सरकार (BJP Government) ने जो विकास कराए हैं। उसके चलते यूपी में इतना परिवर्तन हुआ है कि जो लोग पहले जेब में अवैध तमंचा रखकर राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे, अब वे भी बजरंगबली का गदा लेकर घूम रहे हैं। और यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर गदा लेकर घूमने वाले यह  लोग रामभक्तों की कतार में खड़े होकर कारसेवा करते हुए दिखाई देंगे।

सुल्तानपुर के ग्राम कटका में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री शुक्रवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें राजनीति का कलनेमी बताया। फिर उन्होंने कहा कि राजनीति के कालनेमि  को वोट का तमाचा मारने की आवश्यकता है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बीते पांच वर्षों के दौरान जनता की भलाई के लिए कराए गए कार्यों का उल्लेख किया और सपा तथा बसपा सरकार के शासनकाल की अराजकता का बखान किया।

सनातन धर्म को ऊंचा रखने के लिए भाजपा सरकार आवश्यक : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने 2017 से वर्ष 2022 के बीच डबल इंजन की सरकार को काम करते देखा है। इससे पहले सपा की सरकार थी। भाजपा जो कहती है करके दिखाती है। आज भाजपा नई नजीर प्रस्तुत कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले यूपी में सुरक्षा एक चुनौती थी। हर जिले में दंगे होते थे। गुंडे अपराधी अराजकता का तांडव करते थे। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। राशन का पैसा गुंडे खा जाते थे। बसपा के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरे प्रदेश का राशन वो अकेले खत्म कर सकता है।

सीएम योगी की जनसभा में पहुंचा ‘बाबा का बुलडोजर’ 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि  सपा सरकार में ईद मुहर्रम पर बिजली आती थी, अब सबको मिलती है। जो गरीब कनेक्शन नहीं ले सकता था, फ्री में कनेक्शन ले रहा है। वर्ष 2017 के पहले पैसा नेताओं की जेब में चला जाता था अब गरीबों के पास जा रहा है। गरीबों का मकान हो या सड़क निर्माण डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव कार्य कर रही है। अब राज्य में एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। सड़के बन रही हैं। गरीबों को आवास मिल रहे हैं। शौचालय मिल रहे हैं। उज्जवल योजना के तहत लोगों को फ्री में सिलेंडर मिल रहे हैं। इससे विपक्ष परेशान है। सपा पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि कब्रिस्तान की बाउंड्री के अलावा सपा अपनी सरकार के कोई अन्य कार्य नहीं बता सकती। हम लोगों ने एक यंत्र विकसित किया है। वह हाईवे भी बनाता है और माफिया को भी रगड़ता है।

डकैत गांव में करता है डकैती और सपा सत्ता में बैठकर डालती हैं डकैती : सीएम योगी

अब यूपी में कांवड़ यात्रा निकलती है। बम-बम भोले का उदघोष करते हुए कांवरिये निकलते हैं। इलाहाबाद में कुंभ, काशी में दीपोत्सव और मथुरा में बृज की होली का आयोजन होता है। पिछली सरकारों में अन्नदाता आत्महत्या करता था। किसान भूख से मरता था। व्यापारी तबाह था। नौजवान बेरोजगार था। मगर अब यूपी की सूरत बदल रही है क्योंकि भाजपा सरकार सबका साथ सबके विकास की भावना के तहत कार्य करती है। मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि अब उत्तर प्रदेश नए भारत का नया यूपी बनने की ओर अग्रसर है। इसके लिए हमें एक बार फिर 300 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सनातन धर्म को ऊंचा रखने के लिए भाजपा सरकार आवश्यक : सीएम योगी

Next Post

पीएम मोदी संसदीय क्षेत्र का सेवापुरी ब्लॉक बना आदर्श ब्लॉक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh
राजनीति

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले को दी स्वास्थ्य परियोजनाओं की बड़ी सौगातें

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Navjot Singh Sidhu reached Haridwar
राजनीति

हरिद्वार पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, दक्षेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

29/05/2026
CM Yogi gave a gift of Rs 130 crore to Madhuban.
Main Slider

आपके एक वोट से बनता है दिव्य धाम और साफ होते हैं माफिया: सीएम योगी

29/05/2026
Next Post
pm modi

पीएम मोदी संसदीय क्षेत्र का सेवापुरी ब्लॉक बना आदर्श ब्लॉक

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026

अनुपमा-वनराज का बदलेगा रिश्ता, आने वाले एपिसोड में आएगा ट्विस्ट

12/10/2021
CM Yogi paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri.

बापू और शास्त्री के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री

02/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version