• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

100 वोट से कोई हार नही होती यह प्रधानी का चुनाव नहीं है : अखिलेश

Writer D by Writer D
14/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उसने बिहार विधानसभा चुनाव बेईमानी से और उत्तर प्रदेश में उपचुनाव धोखे से जीता है।

श्री यादव शुक्रवार को औरैया जिले के गांव कढोरे का पुरवा में सपा के दिवंगत पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। उपचुनावों में सपा की हार के सवाल पर उन्होने पत्रकारों से कहा “हम हारे नहीं मेरी एक सीट थी वह मिल गयी सिर्फ वोटों का नुकसान हुआ है। भाजपा को उपचुनावों में सरकारी मशीनरी ने जिताया है। अधिकारियों ने भाजपा के लिए वोट मांगकर उनको जिताया तब विपक्ष की कहां से जीत होगी। ”

उन्होंने कहा कि बिहार में माहौल और वोट महागठबंधन के पक्ष में था, इसका सर्वे टीवी चैनलों में सबने देखा। भाजपा ने चुनाव के पहले चरण में हार स्वीकार भी कर ली थी लेकिन दूसरे व तीसरे चरण में सरकारी मशीनरी की मदद से उन्होने मतदान अपने पक्ष में करा लिया। भाजपा की यह हार है जीत नहीं, वोट तेजस्वी के पक्ष में था। 100 वोट से कोई हार नही होती यह प्रधानी का चुनाव नहीं है भाजपा ने बेईमानी से चुनाव जीता है।

महंत नृत्य गोपालदास की हालत अभी भी गंभीर, मेंदाता अस्पताल में भर्ती

उन्होंने कहा कि 2022 में पार्टी की रणनीति का फिलहाल वह खुलासा नहीं करेंगे। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव जनता के समर्थन व कार्यकर्ता की मेहनत की बल से जीतेगी। अखिलेश ने कहा कि पूर्व एमएलसी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव व उनका परिवार समाजवादी आंदोलन से 50 साल से जुड़ा रहा है। उन्होंने नेताजी के साथ संघर्ष किया व विषम परिस्थितियों में भी पार्टी व नेताजी का साथ दिया, उनके जाने से पार्टी को हानि हुई है।

उन्होंने पुरानी बातें याद करते हुए कहा कि औरैया में प्लास्टिक सिटी का सपना उनकी ही देन है, जब सपा सरकार थी तब प्लास्टिक सिटी में कार्य हुआ लेकिन सरकार जाने के बाद काम ठप होकर वैसी ही स्थिति पड़ी है कोई कार्य नही हो रहा है।

वैदिक रामायण के आधार पर अयोध्या को बनाएंगे दुनिया की सबसे सुंदर नगर: योगी

इससे पूर्व उन्होंने एमएलसी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और वह करीब आधे घंटे रुके। पूर्व एमएलसी के नाती गौरव यादव, सौरभ यादव व परिजनों से मिले व ढाढ़स बंधाया। हर समय पूरी मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह सीधे सैफई की ओर रवाना हो गए।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश का कांग्रेस पर हमलाअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

जानिए दीवाली पर लक्ष्‍मी पूजा का मुहूर्त, प्रदोष काल, शुभ चौघड़िया और पूजा विधि

Next Post

कांग्रेस की अब वह हैसियत नहीं है कि वह किसी को ऑफर दे सके : जदयू

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने पर जिला मंत्री ने पीएम का जताया आभार

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Next Post
JDU

कांग्रेस की अब वह हैसियत नहीं है कि वह किसी को ऑफर दे सके : जदयू

यह भी पढ़ें

yogi

योगी सरकार ने सस्ते उप खनिजों के लिए 790 नये खनन क्षेत्र किए चिन्हित

12/08/2023
penguins

मधुमक्खियों ने किया हमला, 64 अफ्रीकन पेंग्विंस की हो गई मौत

22/09/2021
प्रहलाद मोदी

भारत किसी भी देश को भी जवाब देने में सक्षम है : प्रहलाद मोदी

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version