• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने सस्ते उप खनिजों के लिए 790 नये खनन क्षेत्र किए चिन्हित

Writer D by Writer D
12/08/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 790 नये खनन (Mining) पट्टे के लिए क्षेत्रों को चिन्हित किया है। इसमें मीरजापुर, झांसी, प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर, महोबा, सहारनपुर, जालौन, बिजनौर और गोरखपुर जैसे दस जिले प्रमुख हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हाल ही में प्रदेश की जनता को वाजिब दामों में मौरंग, बालू, इमारती पत्थर समेत अन्य उपखनिज उपलब्ध कराने के लिए विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये थे। इसके साथ ही उप खनिजों के परिवहन के लिए अधिक से अधिक रेल मार्ग का उपयोग करने के भी निर्देश दिये थे। इससे जहां सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं आम जनमानस को सस्ते दामों में उपखनिज मिलने के साथ पर्यावरण के लिहाज से भी काफी फायदेमंद साबित होगा।

प्रदेश के विकास को रफ्तार देने में इंडस्ट्रियल मिनिरल्स अहम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जनता को वाजिब दामों में उप खनिज उपलब्ध कराने के लिए नये खनन पट्टे बढ़ाने के निर्देश दिये थे। उन्होंने कहा था कि वर्तमान में प्रदेश में उप खनिजों की मांग के अनुरूप उपलब्धता कम है। ऐसे में मांग को पूरा करने के लिए अन्य राज्यों से उप खनिजों का परिवहन होता है। इससे उप खनिजों के दामों में काफी उछाल आता है। वहीं बारिश के मौसम में इनके दाम आसमान छूने लगते हैं। इससे आमजन मानस के साथ सरकार को भी काफी नुकसान होता है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने इन सब से निपटने के लिए विभाग को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। इसके अलावा सीएम योगी ने बैठक में विभाग को प्रदेश में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक इंडस्ट्रियल मिनिरल्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं ताकि प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की राह आसान हो सके। उल्लेखनीय है कि उप खनिजों में इंडस्ट्रियल मिनिरल्स की अधिक मांग होती है। इनकी उपलब्धता बढ़ने से जहां सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं प्रदेश इंडस्ट्रियल हब का केंद्र बनेगा। साथ ही प्रदेश के विकास को नयी रफ्तार मिलेगी।

नये खनन पट्टे के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने बताया कि विभागीय समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में उप खनिज के पट्टों की संख्या बढ़ाने पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रदेश भर में चिन्हित नये 790 खनन क्षेत्रों में प्रमुख दस जिलों का पहले ही उप खनिजों के खनन में 75 प्रतिशत योगदान रहा है। इस पर इनकी मॉनीटरिंग और सर्वे कराया गया, जिसके परिणाम स्वरूप इन दस जिलों में नये 601 क्षेत्र उप खनिज के खनन के लिहाज से उपयुक्त पाए गए। वहीं 189 खनन के क्षेत्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिन्हित किये गये हैं। इन चिन्हित क्षेत्रों में सीएम योगी के निर्देश के अनुसार इंडस्ट्रियल मिनिरल्स पर खासा फोकस किया गया है।

बिजली पर चर्चा में एक बार फिर एके शर्मा विपक्ष पर पड़े भारी, की बोलती बंद

मालूम हो कि वर्तमान में प्रदेश भर में कुल 1157 क्षेत्र उप खनिज के संचालित हैं। विभाग की सचिव डॉ. रौशन जैकब ने बताया कि मीरजापुर में 328, झांसी में 84, प्रयागराज में 36, बांदा में 34, हमीरपुर और महोबा में 26, सहारनपुर में 20, जालौन में 18, बिजनौर में 15 और गोरखपुर में 14 नये क्षेत्र उप खनिज के लिए उपयुक्त पाए गए हैं। वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों में 189 नये क्षेत्र खनन के लिए चिन्हित किए गए हैं। इन नये क्षेत्रों में उप खनिज की मात्रा के आकलन के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। इन नये क्षेत्रों के सर्वेक्षण का कार्य जैसे-जैसे पूरा होता जाएगा, विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विभाग की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप विभाग अगस्त से अक्टूबर के बीच 200, नवंबर से जनवरी के बीच 290 और फरवरी से अप्रैल के बीच 300 नये खनन पट्टे को टेंडर के जरिये आवंटित कर देगा।

Tags: Lucknow Newsmining areasup newsYogi News
Previous Post

बिजली पर चर्चा में एक बार फिर एके शर्मा विपक्ष पर पड़े भारी, की बोलती बंद

Next Post

विभाजन विभीषिका पीड़ितों को नमन करेगा उत्तर प्रदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

16/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सप्तमी से नवमी तक मंदिरों में कराएगी देवी गीत व दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन

16/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

16/10/2026
Main Slider

‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री

16/10/2026
Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
Next Post
Vibhajan Vibhishika Day

विभाजन विभीषिका पीड़ितों को नमन करेगा उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें

kareena kapoor

करीना कपूर कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड भी आई चपेट में

13/12/2021

मरते दम तक भी मनुष्य को अपनी इस एक चीज का नहीं करना चाहिए खुलासा

10/12/2020

कांग्रेस का कोई नेता पीएम मोदी पर 7 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता : अनुराग ठाकुर

19/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads