• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी विश्वनाथ मंदिर में नेता और अधिकारियों का लगा तांता

Writer D by Writer D
06/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लड़ाई अंतिम चरण (UP Election) में पहुंचने के साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता बाबा भोलेनाथ की कृपा हासिल करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath temple) में शीश नवाने में जुटे हैं।

वाराणसी समेत प्रदेश के नौ जिलों में सोमवार यानी सात मार्च को विधानसभा चुनाव का सातवें और अंतिम चरण का मतदान होगा। इस चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख दलों के वरिष्ठ नेताओं ने बनारस में ही डेरा डाल दिया और पिछले कुछ दिनों से काशी विश्वनाथ मंदिर में नेताओं का आवागमन काफी बढ़ गया है।

गत शुक्रवार को बाबा भोलेनाथ के इस दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, उनके सांसद भाई राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दर्शन किए।

PM मोदी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, भाजपा की जीत का मांगा आशीर्वाद

काशी विश्वनाथ मंदिर को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सातवें और अंतिम चरण का प्रचार अभियान समाप्त होने से ठीक पहले अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

मंदिर के सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने षोडशोपचार शिव पूजा की।  मोदी से कुछ ही घंटे पहले राहुल और प्रियंका ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए।

प्रियंका-राहुल ने बाबा विश्वनाथ दरबार में टेका मत्था

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पीछे नहीं रहे और वह शुक्रवार रात रोड शो करने के बाद भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।

अखिलेश यादव ने महामृत्युंजय मंदिर और बाबा काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बनारस आने के बाद बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कुछ दिन पहले इस मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन किए थे।  मंदिर के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार रात काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

ममता बनर्जी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अश्विनी चौबे और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बड़ी संख्या में अन्य नेता भी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। काशी विश्वनाथ मंदिर के सूत्रों ने बताया कि इन प्रमुख वीआईपी लोगों के अलावा बड़ी संख्या में राज्य और केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों का भी मंदिर में तांता लगा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

AIMIM प्रत्याशी गुड्डू जमाली पर जानलेवा हमला, ओवैसी ने सपा पर लगाया आरोप

Next Post

भाजपा गरीबों के साथ और गरीब भाजपा के साथ : सिद्धार्थ नाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Ats arrested farhan nabi siddiqui from noida
उत्तर प्रदेश

UP ATS की बड़ी कार्रवाई: घुसपैठियों को छिपाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 11 करोड़ की विदेशी फंडिंग उजागर

09/11/2025
Rape
Main Slider

मदरसे में शर्मनाक हरकत! नाबालिग छात्रा के साथ मौलवी ने की दरिंदगी

09/11/2025
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

फोटो पर रेड क्रॉस… रवि किशन को फिर मिली जान से मारने की धमकी

08/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

यूपी दर्शन पार्क हमारे उत्कृष्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का बना उदाहरण: एके शर्मा

08/11/2025
Navdeep Rinwa
उत्तर प्रदेश

ECE ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की SIR अभियान में जुड़ने की अपील

08/11/2025
Next Post
Siddharth Nath

भाजपा गरीबों के साथ और गरीब भाजपा के साथ : सिद्धार्थ नाथ

यह भी पढ़ें

Ajay Kumar Lallu

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लल्लू समेत 500 कांग्रेसी गिरफ्तार, कई नेता नजरबंद

13/06/2022

केरल विमान हादसे से हिला बॉलीवुड, अक्षय कुमार सहित अन्य सेलेब्स ने ट्विटर पर जताया दुख

08/08/2020
Priyanka Chopra

UNDP ने सोनू सूद को किया सम्मानित तो प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version