• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, भाजपा की जीत का मांगा आशीर्वाद

Writer D by Writer D
04/03/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार शाम को बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने बाबा से राष्ट्र कल्याण और खुशहाली की कामना के साथ ही भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा।

UP Election 2022: पीएम मोदी पहुंचे बाबा विश्वानाथ के दरबार में,  मंत्रोच्चारण के साथ की पूजा-अर्चन ा, बजाया डमरू - bignews

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के सियासी रण को जीतने के लिए 03 किमी के रोड शो (Road Show) में शामिल प्रधानमंत्री ने पूरे श्रद्धा के साथ पावन ज्योर्तिलिंग का पूजन किया। बाबा के स्वर्णिम गर्भगृह में विशेष पूजा की पहले से ही व्यवस्था की गयी थी।

 

 

दरबार में प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचते ही अर्चकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना शुरू कर दी। प्रधानमंत्री मंदिर से बाहर निकले तो डमरू दल को देखकर रुक गये। उन्होंने खुद डमरू लेकर बजाया। यह देख वहां मौजूद लोग हर-हर महादेव का नारा लगाने लगे।

UP Election 2022 : पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने काशी विश्‍वनाथ मंदिर में लगाई  हाजिरी, हाथ में लेकर बजाया डमरू

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पूरा बनारस हुआ मोदी मय

इसके पहले प्रधानमंत्री का वाहन काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में पहुंचा तो चारों ओर मंदिरों की घंटियां बजाने के साथ ही लोगों ने हर-हर महादेव, हर-हर मोदी का नारा लगाकर स्वागत किया। बनारसी अंदाज में प्रधानमंत्री की वेशभूषा लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी रही। विश्वनाथ दरबार में पूजन अर्चन के बाद प्रधानमंत्री पुन: रोडशो में शामिल हुए।

रोड शो के लिए वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। पीएम मोदी का लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रोड शो में उमड़ी भीड़ मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखी। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर काशीवासी फूल बरसाते रहे। इस दौरान भगवान श्रीराम की गूंज सुनाई दे रही थी।

पीएम मोदी के रोड शो के लिए दुल्हन की तरह सजी काशी, हर मोड पर होगा भव्य स्वागत

सिर पर भगवा टोपी पहने मोदी ने रोड शो के दौरान काशीवासियों का अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही जनता की ओर से मिल रहे भेंट को भी स्वीकार किया। वाराणसी के लोग अपने सांसद को देखने के लिए सड़कों पर उतर पड़े। मलदहिया चौराहे से लेकर काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर तक सैंकड़ों की संख्या में लोग जुटे थे।

बता दें कि यूपी चुनाव के मद्देनजर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सियासी दुर्ग को बचाए रखने के लिए पीएम मोदी 2 दिनों तक काशी में कैंप करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 मार्च को भी वाराणसी में रहेंगे। 5 मार्च यानि शनिवार को पीएम खजूरी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा में वाराणसी विधानसभा के सभी ग्रामीण क्षेत्रों की जनता शामिल होगी।

सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी

।बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी दौर का चुनाव 7 मार्च को होना है। 7 मार्च को आखिरी चरण का मतदान होगा। 10 मार्च को यूपी समेत चार अन्य राज्यों के चुनावों के नतीजों की घोषणा की जाएगी।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

CISCE ने जारी की 10वीं-12वीं की एग्जाम की नई डेटशीट, यहां से करें नोट

Next Post

2 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर को STF ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जनपद में हो निवेश, जनपदों की पर कैपिटा इनकम बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करें- मुख्यमंत्री

21/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में हाट बाजार निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका: उपमुख्यमंत्री

21/05/2026
UP Panchayat Elections: Backward Classes Commission formed
Main Slider

UP Panchayat Elections: पिछड़ा वर्ग आयोग गठित, राम औतार सिंह बने अध्यक्ष

21/05/2026
Next Post

2 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर को STF ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

parent teacher association

महाराष्ट्र में फीस बढ़ाने वाले प्राइवेट स्कूलों पर कोई कार्रवाई नहीं

20/10/2020
cm yogi

ग्रहण काल में दिखी सीएम योगी की वैज्ञानिक दृष्टि

25/10/2022
Uric acid problem

गलत खानपान है बॉडी में यूरिक एसिड बढ़ने की सबसे बड़ी वजह

14/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version