• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर को STF ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। शुक्रवार को STF और नारकोटिक्स ब्यूरो ने करोड़ों रुपए की ड्रग्स (drugs) के साथ फरीदपुर के पड़ेरा गांव निवासी 1 तस्कर (Drug smuggler) को पकड़ा (arrested) है। तलाशी के दौरान उसकी कार से 6 किलो अल्प्राजोलम, 730 ग्राम हेरोइन मिली है। जिसकी इंटरनेशल बाजार में कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं, 10.30 लाख रुपए कैश मिले हैं। आरोपी ने बताया कि वह नशे की इस खेप को सहारनपुर सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था।

बरेली STF प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से बरेली पुलिस ड्रग्स माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही थी। जिससे ड्रग्स माफिया अंडरग्राउंड हो गए थे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस जब चुनाव कराने में व्यस्त थी, तो ड्रग्स माफिया को मौका मिला। वह फिर से ड्रग्स कारोबार में सक्रिय हो गए थे। कुछ हफ्तों से लगातार मादक पदार्थों की सप्लाई की सूचना मिल रही थी।

पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया। पुलिस को जानकारी मिली कि ड्रग्स सप्लायरों का 1 सदस्य फरीदपुर के बाकरगंज हुसैनबाग में किराए का कमरा लेकर ड्रग्स की सप्लाई कर रहा है। वह शुक्रवार को नशे की बड़ी खेप की सप्लाई करने के लिए जा रहा था। सूचना मिलते ही STF ने नारकोटिक्स विभाग को सूचना दी। दोनों टीमों ने मिलकर बाकरगंज इलाके की घेराबंदी कर ली।

अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का एक सदस्य चढ़ा STF के हत्थे

कार सवार तस्कर को रोकने के लिए STF ने जाल बिछाया, STF का एक पुलिसकर्मी बहरुपिया बनकर सब्जी का ठेला लेकर खड़ा हो गया। जैसे ही कार के आने का इशारा हुआ। सब्जी का ठेला लिए STF का सिपाही ठेला लेकर सड़क पार करने लगा। जैसे ही कार रुकी, सादे कपड़ों में मौजूद STF ने तस्कर आसिफ निवासी पड़ेरा को धर दबोचा।

बरेली में पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले आरोपियों को पकड़ा था-फाइल फोटो

STF व नारकोटिक्स ब्यूरो ने तस्कर आसिफ से पूछताछ की, तो पता चला कि वह पडेरा के गिरफ्तार प्रधान तस्कर छोटे खान, अन्नू बहार अली, राजू उर्फ रूक्सार, बाबू उर्फ रियाज, गटटू उर्फ जाने अली के लिए काम करता था, जिसमें से प्रधान छोटे खान समेत कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ड्रग्स माफिया तैमूर की 13.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

पुलिस ने उसके तस्कर भाई अकील को भी जेल भेज दिया था। जिसके बाद वह तस्कर बाबू, गटटू उर्फ जाने अली और राजू के लिए काम करने लगा। जब पुलिस इन्हें तलाश करने लगी तो इन तस्करों ने उसे फरीदपुर के ऊंचा मुहल्ला निवासी तस्कर फिदा हुसैन से मिलाया। ड्रग्स उसने फिदा हुसैन से ही खरीदी थी। कार में महिला के बैग से 10.30 लाख रुपए बरामद हुए, जो स्मैक तस्करी में मिले हैं। फिलहाल, STF और नारकोटिक्स ब्यूरो तस्कर आसिफ से पूछताछ कर रही है।

Tags: bareily newscrime newsup newsup stf
Previous Post

PM मोदी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, भाजपा की जीत का मांगा आशीर्वाद

Next Post

चुनाव का परिणाम आते ही विपक्ष के नेता विदेश जाने की तैयारी में है : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CCTV
उत्तर प्रदेश

यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाएँ: केशव मौर्य

22/08/2026
Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर CM योगी ने दिए निर्देश, अधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध, कतई परेशान न हों आमजन: मुख्यमंत्री

22/08/2026
Next Post

चुनाव का परिणाम आते ही विपक्ष के नेता विदेश जाने की तैयारी में है : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Road Accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

26/10/2021
Holi in Vrindavan

श्रीकृष्ण के पवन धाम में फूलों की होली का विशेष आयोजन, बूढ़ी-विधवा माताएं खेलेंगी रंग

26/02/2023

यहां बना देश का सबसे बड़ा बम, एक झटके में उड़ा देगा पाकिस्तान का कोई भी हिस्सा

02/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version