• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा गरीबों के साथ और गरीब भाजपा के साथ : सिद्धार्थ नाथ

Writer D by Writer D
06/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (Siddharth Nath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) ने पिछले पांच वर्षों में जिस संवेदनशीलता के साथ गरीब कल्याण योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है, उसी का नतीजा है कि इस चुनाव में उसे जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। समाजवादी पार्टी ने 2012 से 2017 के बीच जिस तरह संवेदनहीनता के साथ सरकार चलायी, उसका खामियाजा उसको चुनाव में भुगतना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को जारी एक बयान में दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पहली ऐसी सरकार है जिसने गरीब कल्याण को अपने एजेंडा में प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले पाँच वर्षों में गरीबों कल्याण की योजनाओं से प्रदेश के 24 करोड़ लोगों को उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप सुरक्षित, समृद्ध, समुन्नत और आत्मनिर्भर बनने का विश्वास हुआ है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 में जब जनता ने उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई तब लोगों को अहसास हुआ कि आजादी के बाद से उत्तर प्रदेश अधिकांश समय तक ऐसे हाथों में रहा जिसे न ही किसी इकोनामिक माडल की समझ थी और न उन्हे अंत्योदय की विचारधारा से कोई सरोकार था।

अतीक के गुर्गों से पांच बीघा जमीन खाली कराकर बनेगा खेल का स्टेडियम : सिद्धार्थ नाथ

सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री ने हमें ”संकल्प से सिद्धि” का मंत्र दिया है, और ”अंत्योदय से राष्ट्रोदय” भारतीय जनता पार्टी का सूत्रवाक्य है। इसकी वजह से ही आजादी के बाद पहली बार ”गरीब कल्याण” राजनीति के एजेंडे में आया है।

उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की भाजपा सरकार ने सच्चे अर्थों में सामाजिक न्याय की अवधारणा को व्यावहारिक जमीन पर उतारा है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 43 लाख 50 हजार से अधिक आवास दिए गए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ 67 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए, लगभग 56 लाख वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन दी गई, करीब 30 लाख निराश्रित महिलाओं और 11 लाख 19 हजार दिव्यांगजनों को लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन दी गई और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत करीब डेढ़ लाख कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया और सरकार की ओर से प्रत्येक कन्या को 51 हजार रुपये की धनराशि दी गई।

जनता को विकास दिखायी दे रहा है, अखिलेश को नहीं : सिद्धार्थ नाथ

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि रोजगार सृजन और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में भी राज्य की सरकार ने सफलता के नए आयाम स्थापित किये। करीब एक करोड़ महिलाओं को 10 लाख स्वयं सहायता समूह में जोड़कर स्वावलंबी बनाने का कार्य किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत आठ लाख 80 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ देकर स्वावलंबी बनाया गया। स्किल इंडिया के तहत करीब नौ लाख युवाओं को तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना के तहत 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर व्यापक पैमाने पर सेवायोजित भी किया गया।

कांग्रेस की मानसिकता देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा : सिद्धार्थ नाथ

ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के जीवन में विकास का प्रकाश पहुचाने की दिशा में सौभाग्य योजना के तहत उन एक करोड़ 41 लाख घरों तक रोशनी पहुंचाई जो इससे वंचित थे। करीब 63 लाख लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से जोड़कर लाभ दिलाया गया। दो करोड़ 38 लाख लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि की जनता भाजपा को 300 से अधिक सीटों के साथ फिर से सत्ता में लाएगी।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

काशी विश्वनाथ मंदिर में नेता और अधिकारियों का लगा तांता

Next Post

कांग्रेस का महिला सशक्तिकरण सिर्फ चुनावी नारा नहीं, बल्कि एक आंदोलन है : सुप्रिया श्रीनेत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Next Post

कांग्रेस का महिला सशक्तिकरण सिर्फ चुनावी नारा नहीं, बल्कि एक आंदोलन है : सुप्रिया श्रीनेत

यह भी पढ़ें

10वीं, 12वीं पास के लिए आयुष मंत्रालय ने निकाली सरकारी नौकरियां, करें अप्लाई

29/12/2020

गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशपर्व पर PM मोदी जारी करेंगे 400 रुपये का स्मारक सिक्का

19/04/2022
Shivraj Singh Chauhan

महिलाएं करेंगी आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण : शिवराज

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version