• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार, सिंधिया के दो समर्थकों को मिल सकती है एंट्री

Writer D by Writer D
03/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
shivraj cabinet

shivraj cabinet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश उपचुनाव के करीब 53 दिन बाद शिवराज सरकार का तीसरा कैबिनेट विस्तार आज होने जा रहा है। तमाम राजनीतिक चर्चाओं के बीच राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो से तीन मंत्रियों को शपथ दिला सकती हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। माना जा रहा है कि राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट को एक बार फिर से कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार सुबह 10 बजे लखनऊ से रवाना होंगी और 11.40 बजे भोपाल पहुंचेंगी। शिवराज सरकार के कैबिनेट विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में दोपहर 12.30 बजे संपन्न होगा। सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में 2 या 3 मंत्री ही शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इनमें सबसे आगे गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट का नाम है।

इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने से हो जाएगी आपके सिलेंडर की बुकिंग

राज्यपाल पहले मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। इसके बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। कैबिनेट विस्तार को लेकर दो दिन तक अटकलों का दौर भी जारी रहा। शुक्रवार को राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पहले को 12:30 बजे मंत्रियों की शपथ और 3 बजे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की शपथ का समय संभावित बताया गया। इस कैबिनेट के विस्तार के बाद राज्यपाल वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी।

शपथ ग्रहण बेहद सादगी भरा होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज और मंत्री तो शामिल रहेंगे, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया का अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। इससे पहले हुए दोनों शपथ ग्रहण समारोहों में ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे थे।

किसान आंदोलन : खून जमा देने वाली ठंड में आज फिर गई दो किसानों की जान

बता दें पिछले साल मार्च में सरकार गठन के बाद सबसे पहले 5 मंत्रियों ने शपथ ली थी। फिर 2 जुलाई को 28 मंत्रियों ने शपथ ली. इस तरह से राज्य में कुल 33 मंत्री हो गए थे। एमपी कैबिनेट में मुख्यमंत्रियों समेत मंत्रियों की संख्या अधिकतर 34 हो सकती है।

सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए एक दर्जन से ज्यादा नेताओं को शिवराज सरकार की कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था, जिनमें से दो मंत्री तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने छह महीने का कार्यकाल पूरा होने के चलते उपचुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा उपचुनाव में तीन मंत्रियों की हार हुई थी, जिसके चलते महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं इमरती देवी, कृषि राज्यमंत्री रहे गिर्राज डंडोतिया और एंदल सिंह कंसाना को इस्तीफा देना पड़ा था। इन तीनों मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है।

Tags: mp newsshivraj cabinetshivraj singh chauhan
Previous Post

इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने से हो जाएगी आपके सिलेंडर की बुकिंग

Next Post

Pandemic : कोरोना की घटती रफ्तार, सक्रिय मामले ढायी लाख से कम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
राजनीति

राजद के समय सड़क और पुल का भी हो जाता था अपहरणः योगी

06/11/2025
CM Yogi held a public meeting in Bagaha, West Champaran.
राजनीति

पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान: सीएम योगी

06/11/2025
CM Yogi's roar in Sitamarhi, Bihar
Main Slider

सीतामढ़ी में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं

06/11/2025
Road Accident
Main Slider

रोडवेज बस और मिल्क टैंकर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

06/11/2025
PM Modi
Main Slider

पीएम मोदी का काशी दौरा (कर्टेन रेजर): बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

06/11/2025
Next Post
कोरोना बना रहा है अपना शिकार Corona is making its prey

Pandemic : कोरोना की घटती रफ्तार, सक्रिय मामले ढायी लाख से कम

यह भी पढ़ें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद President Ram Nath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एयर इंडिया वन-बी777 विमान से तिरुपति हुए रवाना

24/11/2020
cm yogi

उत्तर प्रदेश ने कम समय में तिलहन का तीन गुना उत्पादन किया : सीएम योगी

14/06/2022
jasmit bumrah

दो वनडे मैचों में जसप्रीत बुमराह बने सबसे महंगे तेज गेंदबाज

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version