• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच का है: सीएम योगी

Writer D by Writer D
12/05/2024
in उत्तर प्रदेश, बहराइच, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच : देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि यह हमेशा राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते आए हैं और आज भी सवाल खड़े कर रहे हैं। इंडी गठबंधन में शामिल लोग पाकिस्तान और आतंकवाद की पैरवी करते हैं। यह प्रभु राम पर नहीं बल्कि हम सब लोगों के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते हैं क्योंकि हम सभी जागने से लेकर सोने तक प्रभु श्रीराम का स्मरण करते हैं। अब वक्त आ गया है जब हमें इन्हे बताना है कि देश में वहीं शासन कर सकता है, जो प्रभु राम को मानता है। यह चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच का है। यही वजह है कि देश की जनता एक स्वर में तीसरी बार मोदी सरकार और 400 पार का नारा लगा रही है। देश में 500 वर्षों के बाद भव्य, दिव्य और नव्य राम लला का मंदिर बनकर तैयार हो गया है।

वहीं कांग्रेस और सपा के लोग कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर कभी नहीं बन पाएगा। आज भव्य मंदिर भी बनकर तैयार हो गया है और देश-विदेश श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने भी आ रहे हैं। यह वही सपा है, जो कहती थी कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। आज वह अपनी आंखें खाेलकर देख लें कि अयोध्या में रोजाना रामभक्तों का रेला उमड़ रहा है। यही मोदी की गारंटी है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को बहराइच के पयागपुर के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबाेधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के पक्ष में वोट की अपील की।

एससी, एसटी के अधिकारों में घुसपैठ का बीजेपी ने किया था घोर विरोध

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश की सुरक्षा हो या प्रदेश में कानून व्यवस्था। युवाओं की आजीविका हो या आस्था का सम्मान ये सभी कार्य केवल भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, नक्सलवाद, परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद की समस्या दी है। उन्होंने कहा कि आज वह देश में जहां भी जा रहे हैं वहां से एक ही आवाज आ रही है कि ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की मंशा एससी, एसटी के अधिकारों में भी घुसपैठ करने की है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यूपीए सरकार में आई सच्चर कमेटी की रिपोर्ट है, जिसे भाजपा के भारी विरोध के कारण उन्हें वापस लेना पड़ा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणात्र में संपत्ति का सर्वे कराने की बात कर रही है। वे लोग उसके बाद संपत्ति का अपने अनुसार बंदरबांट करेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि भाजपा ने देश में चार जातियों की बात की है गरीब, किसान, युवा और महिला। इसमें किसी जाति, मत-मजहब की बात नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि बहराइच वही भूमि है, जहां सोमनाथ मंदिर के गुनहगार सालार मसूद को जहन्नुम में पहुंचाया गया। देश के धर्म की रक्षा के लिए महाराज सुहेलदेव के शौर्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हमने उनका भव्य स्मारक बनाया है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विरासत का सम्मान करना जानते हैं। वहीं सपा, कांग्रेस और बसपा के लोग दरगाह तो जाएंगे, लेकिन कभी यहां पुष्पांजलि के लिए नहीं आएंगे क्योंकि इनको भय है कि कहीं मुस्लिम वोट न खसक जाए। इन लोगों ने पहले हमें जाति, नाम, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटा। अब इनकी नजर हमारी प्रॉपर्टी पर है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।

हमारे पूर्वजों की संपत्ति पर नजर गड़ाने वालों को देंगे मुंह तोड़ जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश सुरक्षित हुआ है। आज कहीं अगर जोर से पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। उसे पता है कि कोई चूक हो गई तो लेने के देने पड़ जाएंगे। देश में हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का कोई सानी नहीं है। विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित भाजपा का संकल्प पत्र इस बात को दोहरा रहा है कि हमें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है।

उन्होंने बताया कि अगले पांच साल में देश में तीन करोड़ गरीबों को मकान दिया जाएगा। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि इंडी गठबंधन के घोषणा पत्र में विरासत टैक्स लगाने की बात कही गयी है यानी यह सत्ता में आने पर हमारे पूर्वजों की संपत्ति को जबरन हड़पने का काम करेंगे। इंडी गठबंधन यह काम सपा के गुंडों से कराएगी क्योंकि इनका लोगाें की संपत्ति पर कब्जा करना पुराना काम है। वहीं भारतीय जनता पार्टी इसे स्वीकार नहीं करेगी। हमें देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वालों को मुंह तोड़ जवाब देना है। इसके लिए सभी को अपने एक-एक वोट की कीमत को समझना होगा।

इंडी गठबंधन और पाकिस्तान का डीएनए मिलता-जुलताः योगी

इस अवसर पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, विधायक सुरेश सुभाष त्रिपाठी, अनुपमा जायसवाल, बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, अजय कुमार, विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Tags: Bahraich Newscm yogilok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

इंडी गठबंधन और पाकिस्तान का डीएनए मिलता-जुलताः योगी

Next Post

देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

एलपीजी गैस की होम डिलीवरी कराएं, आपूर्ति समय पर हो: मुख्य सचिव

18/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

विपक्ष पर मुख्यमंत्री का तीखा प्रहार, पहले था पहचान का संकट, अब विकास और विश्वास का नया उत्तर प्रदेश

18/03/2026
CM Vishnu Dev
Main Slider

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास : 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

18/03/2026
Canadian High Commissioner meets CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी से कनाडा के उच्चायुक्त की मुलाकात, यूपी में निवेश व टेक्नोलॉजी सहयोग पर जोर

18/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम ने पार्टी नेताओं के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी 2’

18/03/2026
Next Post
CM Dhami

देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं: धामी

यह भी पढ़ें

Hair Fall

टूटते-झड़ते बालों में लगाएं ये तेल, आजमाते ही दिखेगा असर

10/02/2025
Birbal

नहीं रहे कॉमेडी किंग बीरबल, 84 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

13/09/2023
terracotta

टेराकोटा को लोकल से ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार

24/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version