• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं: धामी

Writer D by Writer D
12/05/2024
in उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/मुम्बई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को ईस्ट मुम्बई में एक चुनावी कार्यक्रम में कहा कि कुछ देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं। कांग्रेस देश के विरोध करने के साथ ही सेना का विरोध करने पर उतारू है।

रविवार को पार्लेश्वर रोड, विले वार्ले, ईस्ट मुम्बई में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) पार्टी उम्मीदवार उज्ज्वल निकम के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे उत्तराखंड की टोपी को जन जन तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि वो ‘अपने परिवारवालों’ से मिलने आए हैं। सभी लोग मुंबई में रहते हुए भी उत्तराखंड से जुड़े हुए हैं। आगामी चुनाव देश के उज्जवल भविष्य, विकसित भारत के संकल्प, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। जनता के आशीर्वाद से पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी की लहर है। कुछ देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं। परंतु पूरे देश ने प्रधानमंत्री मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इंडी गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं अपितु अपने परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए बनाया गया है। प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने कहा भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम ने राष्ट्रीय हित में कई काम किए हैं। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के संरक्षण के बावजूद आतंकी अजमल क़साब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हमने 20 मई को उज्ज्वल निकम को एकजुट होकर वोट देना है। जनता का ये वोट सीधा प्रधानमंत्री मोदी को उर्जा प्रदान करेगा।

राहुल गांधी हमेशा बचकानी बातें करते हैं, उनमें कोई गंभीरता नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आईआईटी, एम्स जैसे संस्थान बन रहे हैं। भारत में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचो का निर्माण कार्य जारी है। भारत डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में सबसे आगे है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर विकास कार्य किए जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 55 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। उज्जवला योजना के अंतर्गत घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है। बीते 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। उत्तराखंड के हजारों सैनिकों ने कश्मीर को बचाने के लिए अपनी शहादत दी है। आज उस कश्मीर से अनुच्छेद 370 का खात्मा कर दिया गया है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है, तीन तलाक का भी खात्मा कर दिया गया है। भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। कांग्रेस के लोग देश के विरोध के साथ सेना का विरोध भी करते हैं। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। बीते 10 सालों में उनके नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में 2 लाख करोड़ से भी अधिक योजनाओं पर कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। अब उत्तराखंड में पूर्ण पारदर्शिता से सरकारी भर्तियां हो रही हैं। उन्होने कहा हमने संकल्प लिया है कि उत्तराखंड का मूल स्वरूप बचा रहे। उत्तराखंड के लोगों के प्रति देशवासियों का नजरिया बदला है। लोगो का भाव हमारे प्रति पवित्र है। उत्तराखंड में हमने सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून एवं महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का काम किया है। कांग्रेस बौखलाकर अब विरासत टैक्स लगाने की बात करती है। इन लोगों ने कर्नाटक में ओबीसी का आरक्षण छीन कर वर्ग विशेष के लोगो को दे दिया है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में हर दिन कोई नया घोटाला सामने आता था। पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक भी घोटाला नही हुआ है। आज भारत पहले से अधिक मजबूत और शक्तिशाली हुआ है। आज भारतीय सेना दुश्मन देश की धरती में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है। पूरे देश में राष्ट्रीय भक्त और राम भक्त, राम मंदिर पर खुशी मना रहे हैं तो कांग्रेस के लोग अब भी सनातन संस्कृति का अपमान करते हैं। बाला साहब ठाकरे जी का राम मंदिर निर्माण कार्य में बड़ा योगदान रहा, लेकिन आज उनके बेटे ने राम मंदिर के विरोधियों के साथ गठबंधन कर लिया है।

इस दौरान महेंद्र सिंह गुंसाईं, संजय उपाध्याय, अमरजीत मिश्र, दर्जा मंत्री विनय रोहेला, अनिकेत निगम, राजेंद्र शर्मा, मोहन काला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamidhami news maharashtra newsMumbai NewsUttarakhand News
Previous Post

यह चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच का है: सीएम योगी

Next Post

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद हैं मोदी: विष्णु देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Jharkhand Bandh
झारखंड

भाजपा के झारखंड बंद का पलामू में भी असर, कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

11/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद हैं मोदी: विष्णु देव

यह भी पढ़ें

Book of achievements

योगी सरकार की उपलब्धियों की पुस्तक, गांव-गांव जाकर बाटेंगे सांसद और विधायक

30/07/2021
दीपिका चिखलिया

दीपिका चिखलिया ने शेयर किया फिल्म ‘गालिब’ का पोस्टर

10/08/2020

जल्द कोरोना वायरस की मिलेगी सबसे सस्ती दवा, कीमत होगी 59 रुपये

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version