• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य ने हटाया वीकेंड और नाइट कर्फ्यू, इन शर्तों के साथ खुलेंगे बार-रेस्टोरेंट-जिम

Writer D by Writer D
09/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
punjab-unlock

punjab-unlock

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब में कोरोना का कहर कम हो गया है। राज्य में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 0.4 फीसदी पर आ गया है। इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने लोगों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश में वीकेंड और नाइट कर्फ्यू हटाने का ऐलान किया है। साथ ही यह भी कहा है कि अब इंडोर आयोजनों में सौ लोग शिरकत कर सकेंगे, जबकि आउटडोर आयोजन के लिए 200 लोगों को एकत्रित होने की अनुमति दी जाएगी। पाबंदियों में यह ढील सोमवार यानी 12 जुलाई से प्रभावी होगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता को राजनीतिक दलों और नेताओं की ओर से प्रोटेस्ट आयोजित कर कोरोना नियमों का उल्लंघन किए जाने पर चालान काटने के निर्देश दिए। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि प्रदेश में बार, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट्स, स्पॉ, स्विमिंग पूल, जिम, मॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, म्यूजियम, जू भी खोले जा सकेंगे। इसके लिए स्टाफ के साथ ही विजिटर्स के लिए भी यह जरूरी होगा कि वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगी हो।

केटीएस तुलसी की मां द्वारा लिखी पुस्तक ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी’ PM मोदी को भेंट

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि स्कूल बंद रहेंगे लेकिन कॉलेज, कोचिंग सेंटर और अन्य शिक्षण संस्थान डिप्टी कमिश्नर की अनुमति से खुल सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए भी जरूरी होगा कि सभी टीचिंग-नॉन टीचिंग स्टाफ और छात्रों को कम से कम दो सप्ताह पहले वैक्सीन की एक डोज लगी है, इससे संबंधित सर्टिफिकेट जमा किया जाए। सीएम अमरिंदर ने ये आदेश कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक के दौरान दिए।

सीएम अमरिंदर ने कहा कि हर समय मास्क लगाने के नियम का कड़ाई से पालन हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ब्लैक फंगस के मामलों को लेकर भी पूछा जिसके जवाब में विभागीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी कि प्रदेश में 8 जुलाई तक 623 मरीज इस बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से 67 मरीज राज्य के बाहर के हैं। 337 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 154 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. 51 मरीजों की ब्लैक फंगस के कारण मौत हुई है।

इस दौरान स्वास्थ्य सचिव हसन लाल ने कहा कि चार जिलों में पॉजिटिविटी रेट एक या एक फीसदी से कम नजर आई है. लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर और रूपनगर में निगरानी की जरूरत है।

Tags: Captain Amrinder SinghHPCommonManIssue national news hindi newsPunjab Newspunjab unlock
Previous Post

केटीएस तुलसी की मां द्वारा लिखी पुस्तक ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी’ PM मोदी को भेंट

Next Post

तेज प्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, कुछ दिन पहले ली थी स्पूतनिक वैक्सीन

Writer D

Writer D

Related Posts

Cheese Balls
Main Slider

बचे हुए राजमा-चावल से बनाएं ये डिश, नोट कर लें विकास खन्ना की ये रेसिपी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
cm dhami
Main Slider

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

20/05/2026
Bus
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की लाइव ट्रैकिंग से सुरक्षित बनाया जा रहा यात्रियों का सफर

20/05/2026
Next Post
tej pratap

तेज प्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, कुछ दिन पहले ली थी स्पूतनिक वैक्सीन

यह भी पढ़ें

Anand Bardhan

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

07/05/2026
cow

स्वदेशी गाय की नस्ल सुधार के लिए प्रोत्साहन राशि देगी योगी सरकार

02/09/2023
Kiren Rijiju

किरेन रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

08/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version