• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वदेशी गाय की नस्ल सुधार के लिए प्रोत्साहन राशि देगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
02/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Poison-Free Food

cattle

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वदेशी गाय (Desi Cow) की नस्ल सुधार के लिये 15 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर पशुपालकों को देने का फैसला किया है।

अधिकृत सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गौ पालकों की आय बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वदेशी नस्ल की गायों के प्रति उनका रुझान बढ़ाने के लिए रकार ने नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन याेजना शुरू की है। इसको लेकर शासनादेश भी जारी कर दिया गया है जिसमें योजना से संबंधित प्रोत्साहन धनराशि, पात्रता, मानक, योजना का उद्देश्य और स्वरूप को स्पष्ट किया गया है। शासनादेश के अनुसार, योजना स्वदेशी नस्ल की गाय के पहले, दूसरे और तीसरे ब्यात (प्रसव) पर लागू होगी। एक पशुपालक को अधिकतम दो स्वदेशी नस्ल (Desi Cow) की गायों में नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि के लिए प्राेत्साहन धनराशि दी जाएगी। इस धनराशि को दो भागों में बांटा गया है, जिसमें पशुपालकों को दस और पंद्रह हजार रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिये जाएंगे।

दुग्ध आयुक्त और मिशन निदेशक शशि भूषण सुशील ने बताया कि पशुपालकों में स्वदेशी गायों (Desi Cow) में नस्ल सुधार, उनकी बेहतर देखभाल, गुणवत्तायुक्त पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के अभाव की वजह से प्रदेश में पर्याप्त संख्या होने के बाद भी दुग्ध उत्पादकता अत्यन्त कम होने के कारण उनका योगदान अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। ऐसे में प्रदेश के पशुपालकों में उच्च उत्पादकता एवं गुणवत्ता वाली स्वदेशी नस्ल की गायों (गिर, साहीवाल, हरियाणा, गंगातीरी तथा थारपारकर) को पालने के प्रति प्रोत्साहित करने, उनके नस्ल सुधार, उनकी बेहतर देखभाल के उद्​देश्य से नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना शुरू की गयी।

इसके तहत पशुपालकों को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की व्यवस्था की गयी है। योजना के तहत योगी सरकार दस से पंद्रह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दे रही है। इस धनराशि को दो भागों में बांटा गया है। इसमें साहिवाल, गिर और थारपारक गाय द्वारा आठ से बारह किलो प्रति दिन दूध देने पर दस हजार रुपये और बारह किलो से ज्यादा प्रतिदिन दूध देने पर पंद्रह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जाएंगे। वहीं हरियाणा गाय द्वारा प्रति दिन छह से दस किलो दूध देने पर दस हजार और दस किलो से ज्यादा दूध देने पर पंद्रह हजार रुपये दिये जाएंगे। इसके अलावा गंगातीरी गाय के 6 से 8 किलो प्रति दिन दूध देने पर दस हजार और आठ किलो से ज्यादा दूध देने पर पंद्रह हजार रुपये दिये जाएंगे।

घोसी का विकास नहीं, खुद का विकास रहा है विपक्ष का एजेंडा: सीएम योगी

मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना स्वदेशी नस्ल की गायों (Desi Cow) के पहले, दूसरे और तीसरे ब्यात पर लागू होगी। इस योजना का लाभ प्रदेश के प्रगतिशील पशुपालक अधिकतम दो गायों पर उठा सकेंगे। पशुपालक एक गाय की उच्च उत्पादकता के लिए उसके जीवनकाल में केवल एक बार ही योजना का लाभ उठा सकेंगे। योजना का उद्​देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि करके प्रदेश के पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। साथ ही प्रदेश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता बढ़ाकर राष्ट्रीय स्तर पर लाना है। योजना का लाभ फर्म, समूह और संगठन नहीं उठा सकेंगे। यह योजना केवल व्यक्तिगत लाभार्थी के लिए ही है। लाभार्थी को गाय की ब्यॉत की तिथि से 45 दिन के अन्दर आवेदन करना होगा।

Tags: Cattle Ranchersdesi cowLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बनाए जाएंगे ‘स्वच्छ सारथी क्लब’

Next Post

मोदी की राह रोकने में एक हुये दंगाबाज और दगाबाज: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post
CM Yogi

मोदी की राह रोकने में एक हुये दंगाबाज और दगाबाज: योगी

यह भी पढ़ें

Peach plant caught fire

पीच प्लांट में लगी भीषण आग, लाखों की सामग्री जलकर हुई राख़

09/05/2021
सिद्धार्थ शुक्ला संग निक्की का रोमांस

सिद्धार्थ शुक्ला संग निक्की को रोमांस करते देख शहनाज के फैंस हुए नाराज, पूछा- क्या तुम सिद्धार्थ की…

07/10/2020
Red Bottles

यहां हर घर के बाहर रखी हैं लाल बोतलें, हैरान कर देगी वजह

17/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version