• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जो राम के नहीं हो सकते, वह हमारे किसी काम के नहीं हो सकते : सीएम योगी

Writer D by Writer D
21/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हलवाई समाज व कसौंधन समाज से आहवान किया कि प्रदेश में शांति, सौहार्द व आस्था के सम्मान के लिए भाजपा को मजबूत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश के हित के लिए एकजुट होकर विपक्ष के मंसूबों को ध्वस्त करना होगा। मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द के दुश्मन कौन हैं, सब लोग जानते हैं। यदि उनकी सत्ता आती है तो समाज के सामने उसी प्रकार की स्थिति पैदा होगी। आज भाजपा की सरकार में किसी व्यापारी की सम्पत्ति पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। पहले पर्व और त्यौहारों पर दंगे होते थे, कर्फ्यू लग जाता था। व्यापारी समाज उसकी चपेट में आ जाता था। सत्ता के सरपरस्त माफिया व्यापारी समाज को तंग करते थे। आज माफिया जेल में हैं। पिछली सरकार में गुण्डों का राज था। अपराध और अपराधियों के प्रति शासन की मंशा क्या है, यह आज बताने की जरूरत नहीं है। कोरोनाकाल में भी हर व्यक्ति को राहत पहुंचाने का काम किया गया।

2 नवंबर 1990 में अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो अयोध्या में रामभक्तों के ऊपर गोली चलाने का दुस्साहस कोई नहीं कर सकता था। राम द्रोहियों ने वोटबैंक के लिए निर्दोष कारसेवकों पर बर्बर गोली कांड करने का दुस्साहस किया। जो राम के नहीं हो सकते , वह हमारे किसी काम के नहीं हो सकते।

जनता की समस्याओं को दूर करने में सहायक बनें चयनित अधिकारी : आशुतोष टंडन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के लिए हमें आन्दोलन करना पड़ता था। क्या सपा, बसपा कांग्रेस के राज में राम मंदिर बनता। भाजपा सरकार में रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बन रहा है।

चायल से विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हलवाई समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा, आज भी है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह मेहनत करने वाला ईमानदार समाज है। इस समाज की एक ही पीड़ा है कि त्यौहार के समय मिठाई के सेंपल लेने के नाम पर बेवजह परेशान किया जाता है।

रामचन्द्र कसौंधन ने कहा कि हमारे समाज की राजनैतिक भागीदारी बहुत कम है। इसके लिए हम लोगों को स्वयं सक्षम होना पड़ेगा।

इस मौके पर नगर विकास मंत्री गोपाल टण्डन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप, टाण्डा विधायक संजू देवी, अयोध्या से बृजेश वैश्य, सचिन कसौंधन और ऋषभ गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अयोध्या जिले के भाजपा जिला महामंत्री अशोक कसौंधन ने किया।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

भाजपा को झूठ और फरेब की राजनीति ही आती : अखिलेश

Next Post

काशी के अरुण को दिल्ली में लगा 100 करोड़वां टीका, प्रधानमंत्री भी रहे मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

Bada Mangal
Main Slider

मंगलवार के ये उपाय दिलाएंगे मंगल दोष से छुटकारा

17/02/2026
Burqa
Main Slider

बुर्के को भी कर सकते है स्टाइल में शामिल, इस तरह करें इसे कैरी

17/02/2026
Diabetes
Main Slider

ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत करती हैं ये चीजें

17/02/2026
Lipstick
Main Slider

इन कामों में भी किया जा सकता है लिपस्टिक का इस्तेमाल

17/02/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी तेज

16/02/2026
Next Post

काशी के अरुण को दिल्ली में लगा 100 करोड़वां टीका, प्रधानमंत्री भी रहे मौजूद

यह भी पढ़ें

ज्योतिष शास्त्र

आइये जानते हैं 15 मार्च से किन राशियों पर होगी सूर्यदेव की कृपा

11/03/2022
High Court on Max Hospital

आप ऑक्सीजन मांगे, उधार लें या चुराएं लेकिन आपको पर्याप्त ऑक्सीजन देना होगा : हाईकोर्ट

22/04/2021
Kat told IPL

आईपीएल टीमें यूएई में छह की बजाय तीन दिन का चाहती है क्वारंटाइन

05/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version