• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता की समस्याओं को दूर करने में सहायक बनें चयनित अधिकारी : आशुतोष टंडन

Writer D by Writer D
21/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के नगर विकास, नगरी रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग मंत्री आशुतोष टंडन ने गुरूवार को नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा नवचयनित 39 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

इन अधिकारियों में उ.प्र.पालिका (केन्द्रीयत) सेवा संवर्गों के 15 सहायक अभियन्ता सिविल, 04 सहायक अभियन्ता, 08 कर निर्धारण अधिकारी तथा 12 पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी शामिल हैं।

इस अवसर पर आशुतोष टंडन ने कहा कि जनता की आपसे अनेक अपेक्षाएं होती है। इसलिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने व जनता की समस्याओं को दूर करने में चयनित अधिकारी अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि उपलब्ध विभागीय संसाधनों व विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं में सामंजस्य बैठाकर शासन की नीतियों एवं योजनाओं को तीव्र गति से व ईमानदारीपूर्वक उन तक पहुंचाने की महती जिम्मेदारी आप पर है।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगर विकास विभाग प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण विभाग है। ग्रामीण क्षेत्र से शहरों में पलायन होने के कारण शहरों में अवस्थापना सुविधा वृद्धि करने की आवश्यकताएं बढ़ी हैं।

IFFCO करेगा हर रोज दो लाख बोतल तरल नैनो यूरिया का निर्माण

नगर विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के चहॅुमुखी विकास के लिए कृत संकल्प है। अपराध एवं भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेन्स की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने चयनित अधिकारियों से कहा कि आपका चयन योग्यता के आधार पर, पक्षपातरहित व बिना किसी सिफारिश के हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने में आप सहायक बने।

अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा.रजनीश दुबे ने कहा कि लोक सेवा की कठिन परीक्षा पास कर आपको नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है, यह केवल एक कागज नहीं बल्कि एक लम्बे दायित्व की जिम्मेदारी सम्भालने जैसा है, आपके विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से नगर विकास, विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा।

उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है, जिसमें जनकल्याणकारी अनेक मिशन संचालित हो रहे हैं। इन मिशनों के लक्ष्यों को प्राप्त करने में आप एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों के मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई भी दी।

इस अवसर पर निदेशक, नगरीय निकाय, डा.शकुन्तला गौतम ने नवचयनित अधिकारियों को बधाई दी एवं नगरीय निकाय के बारे में उनको जानकारी दी साथ ही उनकी जिम्मेदारियों पर भी विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर विशेष सचिव, नगर विकास संजय सिंह यादव, निदेशक, नगरीय निकाय, डा. शकुन्तला गौतम, अपर निदेशक (अमृत) पी.के. श्रीवास्तव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: Ashutosh TandonLucknow News
Previous Post

IFFCO करेगा हर रोज दो लाख बोतल तरल नैनो यूरिया का निर्माण

Next Post

सिंधु बॉर्डर पर निहंगों ने फिर किया जानलेवा हमला, शख्स का तोड़ दिया पैर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा में नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश बोले- पूरब से पश्चिम तक हलचल

26/10/2026
Main Slider

बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका: CM योगी

26/10/2026
Main Slider

आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दिवाली पर घर जाने की मिली अनुमति

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में पार्किंग विवाद पर खूनी खेल, फायरिंग में तीन की मौत

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले के पीछे भिड़ीं गाड़ियां, एसआईटी करेगी हादसे की जांच

26/10/2026
Next Post

सिंधु बॉर्डर पर निहंगों ने फिर किया जानलेवा हमला, शख्स का तोड़ दिया पैर

यह भी पढ़ें

MahaKumbh 2025

महाकुंभ:दो धरोहरों को हेरिटेज होटल में बदलने के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने लगाई मुहर

25/04/2024
रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन Raghuvansh Prasad Singh died

रघुवंश बाबू कहते थे राजनीति भला कोई जिंदगी है पूरे जीवन भर त्याग, त्याग और सिर्फ त्याग

13/09/2020
Azam Khan

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, बहन और बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version