• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आईपीएल टीमें यूएई में छह की बजाय तीन दिन का चाहती है क्वारंटाइन

Desk by Desk
05/08/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
Kat told IPL

आईपीएल प्रतियोगिता

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| आईपीएल टीमें यूएई में छह की बजाय तीन दिन का क्वारंटाइन चाहती हैं और पूर्व सूचना के साथ टीम और पारिवारिक डिनर के आयोजन के लिए उन्होंने बोर्ड की अनुमति भी मांगी है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि इसके साथ ही टीमों ने होटल में बाहर से संपर्क रहित खाने की डिलीवरी की अनुमति का भी अनुरोध किया है,  जिस पर बुधवार की शाम टीम मालिकों और आईपीएल अधिकारियों की बैठक में बात की जाएगी।

बीसीसीआई की मौजूदा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की यूएई में क्वारंटाइन के दौरान पहले , तीसरे और छठे दिन जांच की जाएगी। इसके बाद ही उन्हें अभ्यास की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद भी 53 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में हर पांचवें दिन उनकी जांच होगी। अधिकारी ने कहा, ”अधिकांश खिलाड़ियों ने छह महीने से क्रिकेट नहीं खेला है तो वे ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, ”चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर क्या हम क्वारंटाइन छह की बजाय तीन दिन का कर सकते हैं। क्या खिलाड़ियों को ‘बायो बबल’ में अभ्यास की अनुमति दी जा सकती है।”  बीसीसीआई ने टीमों को 20 अगस्त के बाद ही यूएई रवाना होने के लिए कहा है। चेन्नई सुपर किंग्स समेत कुछ टीमें जल्दी जाना चाहती थी।

329 रनों का टारगेट हासिल कर इंग्लैंड को सात विकेट से दी मात

इसमें यह भी कहा गया, ”क्या टीमों को 20 की बजाय 15 अगस्त के बाद जाने की अनुमति दी जा सकती है ताकि उन्हें अभ्यास और तैयारी के लिए उचित समय मिल सके।” बीसीसीआई एसओपी के अनुसार खिलाड़ियों और टीम मालिकों के परिवार आईपीएल के दौरान जैव सुरक्षित माहौल में ही रहेंगे। टीमें चाहती है कि बीसीसीआई इसकी समीक्षा करे।

उन्होंने कहा, ”मौजूदा एसओपी के अनुसार वे टीम के साथ संपर्क नहीं कर सकते जब तक बबल का हिस्सा नहीं हों। टीम मालिक तीन महीने तक बबल में नहीं रह सकेंगे। इसलिए चिकित्सा सलाह के आधार पर मालिकों और परिवार के साथ विशेष प्रोटोकॉल बनाया जा सकता है।”

यूएई में क्वारंटाइन के दौरान खिलाड़ियों को टीम के दूसरे सदस्यों से भी बातचीत की अनुमति नहीं रहेगी। वे तीन कोविड टेस्ट होने के बाद ही ऐसा कर सकेंगे। टीमों ने यह भी जानना चाहा है कि क्या खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों के प्रति व्यावसायिक दायित्वों का निर्वाह भी कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें शूटिंग और लोगों से मिलना पड़ सकता है।

Tags: BCCIBio BubbleBio Bubble PracticeBio Secure EnvironmentCoronavirusCOVID-19cricketcricket newsIndian Premier LeagueIPLIPL 2020IPL TeamssopStandard Operating ProcedureThree Day QuarantineUAEआईपीएलआईपीएल 2020आईपीएल टीमेंइंडियन प्रीमियर लीगएसओपीकोरोना वायरसतीन दिन का क्वारंटाइनबायो बबलबायो बबल प्रैक्टिसबायो सिक्योर माहौलबीसीसीआईमानक संचालन प्रक्रियायूएई
Previous Post

सांसद नुसरत जहां ने शेयर की पति निखिल संग रोमांटिक फोटो

Next Post

शोएब अख्तर बोले- कारगिल युद्ध के लिए ठुकरा दिया था काउंटी कॉन्ट्रैक्ट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर से हरियाणा के लिए 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

07/10/2026
Next Post

शोएब अख्तर बोले- कारगिल युद्ध के लिए ठुकरा दिया था काउंटी कॉन्ट्रैक्ट

यह भी पढ़ें

sentenced to death

इस देश ने एक साथ पांच अपराधियों को दी मौत की सजा, पूजा स्थल पर हमला करने के थे दोषी

04/07/2023
Ganga water level rises again in Kanpur.

कानपुर में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर

08/09/2026
bribe-suspended

रिश्वत लेते महिला लेखपाल का वीडियो वायरल, जिलाधिकारी ने किया निलंबित

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version