• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसपी पर हमला करने वाले तीन सिपाही बर्खास्त

Writer D by Writer D
23/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बरेली
0
policemen sacked
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वर्ष 2010 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (यातायात) पर हमला करने वाले तीन सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

इस मामले में पहले ही तीनों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया था लेकिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर तीनों को बहाल कर दिया गया था। जांच के बाद अब फिर से तीनों की बर्खास्तगी की गई है। तीनों सिपाहियों में रविंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह और मनोज का नाम शामिल है। तत्कालीन एसपी ट्रैफिक कल्पना सक्सेना वर्तमान में गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना सितंबर 2010 की है। तत्कालीन एसपी ट्रैफिक कल्पना सक्सेना नकटिया पहुंची थीं जहां उन्होंने सिपाही रविंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह और मनोज को कार में बैठकर ट्रकों से वसूली करते देखा था। एसपी ट्रैफिक तीनों सिपाहियों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ीं तो सिपाही कार लेकर भागने लगे थे। इसी दौरान एसपी ने कार का गेट पकड़ लिया था। बावजूद इसके सिपाहियों ने कार नहीं रोकी। वह कार के साथ घिसटकर वहीं गिर गईं। इसके बाद सिपाही भाग खड़े हुए थे। तत्कालीन एसएसपी ने तीनों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया था। इस पर तीनों सिपाही हाईकोर्ट पहुंच गए।

हाईकोर्ट ने तीनों सिपाहियों की नियमानुसार बहाली के आदेश दिए। तीनों फिर से बहाल हो गए। इधर, मामले में तीनों सिपाहियों के खिलाफ फिर से विभागीय जांच शुरू हो गई। जांच पूरी होने के बाद एसएसपी ने तीनों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बुधवार को बताया कि तत्कालीन एसपी ट्रैफिक पर हमला करने वाले तीन पुलिसकर्मियों के साथ पांच अन्य की बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। छह अन्य की लंबे समय से गैर हाजिर होने की वजह से बर्खास्तगी की गई है। छह अन्य पुलिसकर्मी भी बर्खास्त अनुशासनहीनता में छह और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुयी । लंबे समय तक गैर हाजिर रहने पर हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, सिपाही विवेक भाटी, शिवकुमार, फालोअर संजय सक्सेना, अनुज कुमार व सफाईकर्मी पवन कुमार को भी बर्खास्त कर दिया गया। सिपाही विवेक भाटी वर्ष 2016, शिवकुमार पुलिस लाइन से 1,977 दिन से गैरहाजिर हैं।

Tags: barelliy newscrime newspolicemen sackedup news
Previous Post

सड़क के किनारे मिला चालक का शव

Next Post

क्रेशर मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जेम पोर्टल पर पारदर्शी खरीद से यूपी बना देश में नंबर-1, मॉडल नीति की केंद्र ने की सराहना: योगी

08/04/2026
Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कृषि को प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी, प्रॉफिटेबिलिटी से प्रॉस्पेरिटी की ओर ले जाने का समय: सीएम योगी

08/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना (2025-26) के तहत 15 वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

08/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

युवाओं को मिलेगा हुनर मऊ में लौटेगी खुशहाली और मुस्कान: एके शर्मा

08/04/2026
Next Post
Dead Body

क्रेशर मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

Election Commission

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, अब इस दिन होगी वोटिंग

11/10/2023

मात्र 38 गेंदों में खत्म हुआ मैच, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

04/11/2021
तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए है एक बुरी खबर

30/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version