• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मात्र 38 गेंदों में खत्म हुआ मैच, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

Writer D by Writer D
04/11/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 के ग्रुप-1 मैच में बांग्लादेश को 82 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही उसने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखीं। लेग स्पिनर एडम जाम्पा के 5 विकेट और कप्तान एरॉन फिंच की तूफानी पारी से ऑस्ट्रेलिया ने तूफानी जीत हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया के अब चार मैचों में दक्षिण अफ्रीका के समान छह अंक हैं। फिंच की टीम हालांकि बेहतर रन रेट के कारण दक्षिण अफ्रीका से आगे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट 1.031 और दक्षिण अफ्रीका 0.742 है। इंग्लैंड चार मैचों में 8 अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर है।

बांग्लादेश की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। उसका कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का सामना नहीं कर पाया। उसकी टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद केवल 15 ओवरों में 73 रनों पर आउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया ने 6।2 ओवरों में दो विकेट पर 78 रन बनाकर अपने नेट रन रेट में भी सुधार किया। फिंच ने 20 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। उन्होंने डेविड वॉर्नर (14 गेंदों पर 18) के साथ पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े।

जाम्पा ने 4 ओवरों में 19 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (21 रन देकर 2) और जोश हेजलवुड (8 रन देकर 2) ने मिलकर चार विकेट हासिल किए, जबकि ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (6 रन देकर एक) ने एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

ऑस्ट्रेलिया के सामने छोटा लक्ष्य था और फिंच नेट रन रेट में सुधार करने के लिए कम से कम ओवरों में लक्ष्य तक पहुंचना चाहते थे। उन्होंने मुस्ताफिजुर को निशाने पर रखा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस तेज गेंदबाज पर चौके और छक्के से शुरुआत की और फिर अगले ओवर में भी एक छक्का लगाया। मुस्ताफिजुर के इस ओवर में वॉर्नर ने भी तीन चौके जड़े।

फिंच ने तस्कीन अहमद पर लगातार दो छक्के जमाए, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने इसी ओवर में उन्हें बोल्ड कर दिया। शरीफुल इस्लाम ने वॉर्नर की गिल्लियां बिखेरीं, लेकिन मिशेल मार्श (5 गेंदों पर नाबाद 16) ने पावरप्ले के तुरंत बाद टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। उन्होंने तस्कीन पर डीप मिडविकेट पर विजयी छक्का लगाया।

बांग्लादेश की तरफ से केवल तीन बल्लेबाज मोहम्मद नईम (17), कप्तान महमूदुल्लाह (16) और शमीम हुसैन (19) ही दोहरे अंक में पहुंचे। उसकी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगा। बांग्लादेश शीर्ष क्रम लड़खड़ाने के बाद एक समय पांच विकेट पर 33 रनों पर संघर्ष कर रहा था। महमूदुल्लाह और शमीम ने बीच में वापसी की उम्मीद जगाई। शमीम ने इस बीच जाम्पा पर पारी का एकमात्र छक्का भी लगाया।

Tags: T20 UpdatesT20 World Cupt20 world cup 2021T20 world cup newsT20 World Cup ScheduleT20 World Cup Updates
Previous Post

दीपावली के मद्देनजर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

Next Post

विद्यालय संचालक के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण

17/10/2026
Main Slider

उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार होगा उत्तराखंड का स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

16/10/2026
Main Slider

मेरठ सांप कांड: रविता-अमरदीप को मौत की सजा

16/10/2026
Next Post
arrested

विद्यालय संचालक के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल

यह भी पढ़ें

Mosquito

बीमारियों का कारण बनते हैं मच्छर, शुरू कर दीजिए सावधानी बरतना

20/10/2025
Maulana Shahabuddin Razvi

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026

कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद सीएम चन्नी ने सौंपा इस्तीफा

11/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version