• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2001 में सीजेएम की हत्या मामले में तीन को उम्रकैद की सजा

Writer D by Writer D
10/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी। नीमगांव इलाके में 2001 में तत्कालीन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) बालक राम की डकैती के दौरान हुई हत्या के मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद (Life Imprisonment) की सजा सुनाई गई है। जिले के सहायक सरकारी वकील (एडीजीसी) रमा रमन सैनी ने अदालत के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा, अपर जिला न्यायाधीश अनिल कुमार यादव द्वितीय ने राम लखन, श्यामू सिंह और प्रेम पाल सिंह पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने बताया कि तीनों को बृहस्पतिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

सैनी ने कहा कि अदालत ने तीनों आरोपियों को धारा 412 (डकैती के दौरान बेईमानी से संपत्ति प्राप्त करना) के तहत भी दोषी ठहराया और उन्हें 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और तीनों दोषियों पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने कहा कि एक आरोपी राम लखन को शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत दोषी ठहराया गया था और अदालत ने उसे इस धारा के तहत एक साल के कारावास और 2,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। उन्होंने कहा कि अदालत ने आदेश दिया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

एडीजीसी सैनी के मुताबिक, 26 जनवरी 2001 को नीमगांव पुलिस सीमा के मितौली और बेहजाम कस्बों के बीच करीब आधा दर्जन हथियारबंद लुटेरों ने सड़क पर रास्ता जाम कर दिया था। उस समय तत्कालीन सीजेएम बालक राम अपनी कार से दो अन्य लोगों के साथ र्फुखाबाद से लखीमपुर खीरी वापस जा रहे थे। एडीजीसी सैनी ने कहा कि इस दौरान लुटेरों ने सीजेएम बालक राम की कार की खिड़की का शीशा तोड़कर उन पर गोलियां चलाईं तथा नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया। डकैती के बाद लुटेरे फरार हो गए।

एडीजीसी ने बताया कि कार चालक राम सिंह घायल सीजेएम को जिला अस्पताल ले गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में, राम सिंह ने नीमगांव थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सशस्त्र डकैती व हत्या का मामला दर्ज कराया।

सैनी ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच की और राम लखन, दिलीप कुमार, श्यामू और प्रेम पाल सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। एडीजीसी ने बताया कि मुकदमे के दौरान आरोपी दिलीप कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन आरोपियों राम लखन, श्यामू और प्रेम पाल सिंह को दोषी ठहराया गया।

Tags: crime newsshahjhanpur news
Previous Post

नवजात को दूसरे की छत पर रखकर चली गई कलयुगी मां

Next Post

शराब पीने से मना करने के विवाद में युवक की हत्या, घर में घुसकर घोपा चाकू

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, हत्यारे ने मौत तक किया इंतजार

17/03/2026
BC Sakhis
उत्तर प्रदेश

बीसी सखियों ने बनाया रिकॉर्ड, 45 हजार करोड़ का किया वित्तीय लेनदेन, कमीशन में मिले 120 करोड़

16/03/2026
Sangeet Natak Akademi awards announced
Main Slider

संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कारों की घोषणा, विभिन्न विधाओं के कलाकार होंगे सम्मानित

16/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ट्रस्ट और टेक्नोलॉजी उत्तर प्रदेश के परिवर्तन के दो प्रमुख आधार: मुख्यमंत्री योगी

16/03/2026
CM Yogi interacted directly with the beneficiaries of PM Awas Yojana Urban 2.0.
उत्तर प्रदेश

फोन चेक कर लीजिए, पैसा आ गया होगा… सीएम योगी का सहज अंदाज, पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

16/03/2026
Next Post
Murder

शराब पीने से मना करने के विवाद में युवक की हत्या, घर में घुसकर घोपा चाकू

यह भी पढ़ें

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा प्रशासन

20/03/2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर फडणवीस को दी बधाई

04/12/2024
महिला आयोग National Women's Commission

महिला आयोग डायरेक्टर अनुराग केस मामले में हुआ सख्त , पायल घोष से मांगी लिखित शिकायत

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version